Fatehpur News: हत्यारों के घर चले बुलडोजर.., परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से किया इनकार

Fatehpur News:जिले के ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव के रहने वाले डेरी संचालक राजेन्द्र साहू का पुत्र आशीष कुमार घर से कुछ दूर पर अपने दूसरे घर पर सोने गए था। उसके बाद घर वापस नही आया।

Report :  Ramchandra Saini
Update: 2024-01-08 08:32 GMT

फतेहपुर में परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से किया इनकार (न्यूजट्रैक)

Fatehpur News: जिले के ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव के रहने वाले डेरी संचालक राजेन्द्र साहू का पुत्र आशीष कुमार 18 बर्षीय पुत्र 28 दिसंबर के दिन घर से कुछ दूर पर अपने दूसरे घर पर सोने गए था। उसके बाद घर वापस नही आया और गायब हो गया था। पिता राजेन्द्र साहू ने 29 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई और 5 जनवरी को नामजद अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने रणविजय सिंह उर्फ पुत्तन और उसके पुत्र विपिन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए दोनों के निशानदेही पर यमुना नदी के राम नगर कौहन घाट से 6 जनवरी की शाम को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 7 जनवरी को पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के लोग शव लेकर शाम 7 बजे पहुंचे थे। सोमवार के दिन पिता राजेन्द्र साहू के साथ परिवार के अन्य लोगों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से गिरने के बाद लूट का मुकदमा भी बढ़ाने की मांग किया है।

परिजनों ने डीएम और एसपी को मौके पर नही आने तक और आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने के बाद अंतिम संस्कार की बात कही। परिवार के लोगों ने बेटे के प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया है और 90 हजार रुपए लूट की बात कही। सूचना पर थाना पुलिस और जाफरगंज डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए है। गांव में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया है। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या किया गया है दोनों नामजद पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News