Firozabad Nagar Nigam Ward No.69: फिरोजाबाद नगर निगम वार्ड संख्या 69 की पार्षद काशिम सिद्दीकी, काम नहीं करने का रोना बंद होना चाहिए

Firozabad Nagar Nigam Ward No.69 Parshad: वार्ड में पेयजल की समस्या थी। वो अब पूरी तरह हल हो गयी है। पानी पर्याप्त मिल रहा है।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2022-10-12 07:38 GMT

फिरोजाबाद नगर निगम वार्ड संख्या 69 की पार्षद काशिम सिद्दीकी

Firozabad Nagar Nigam Ward No.69 Parshad: फिरोजाबाद नगर निगम में वार्ड 69 से कासिम सिद्दीकी पार्षद है । यह समाजवादी पार्टी से हैं। साफ़ सफ़ाई के मामले में खूब ध्यान देती हैं। सुबह से ही सफ़ाई कर्मचारियों के साथ निकल पड़ते हैं। गलियों के सीसी और इंटरलॉकिंग उनके बड़े काम हैं। कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि इनका वार्ड आदर्श वार्ड है।

पार्षद कासिम सिद्दीकी से न्यूज ट्रैक ने खास बात की। उन्होंने बताया," चाहे गली हो या पार्क सभी जगह सफाई नंबर 1 पर है। कासिम सिद्दीकी का कहना है उन्हें गंदगी से विशेष नफरत है। कूड़े के ढेर गली में हों या मोहल्ले में सभी जगह खराब लगते हैं। वह बताते हैं कि नगर निगम के कर्मचारी काम करना चाहते हैँ। यदि आपकी कार्य कराने की इच्छा शक्ति हो तो। स्वयं कर्मचारी के साथ जाओ। अपने आप कोई कार्य नही करता। काम कराना पड़ता है। सुबह ही जाग कर मैं पहले यह देखता हूं कि किसी प्रकार की गंदगी न रह जाये। कर्मचारी आया कि नही आया। उसने क्या कार्य किया ? यदि कहीं कोई समस्या है तो में स्वयं ही देखता हूं।

वह बताते हैं कि वार्ड में पेयजल की समस्या थी। वो अब पूरी तरह हल हो गयी है। पानी पर्याप्त मिल रहा है। कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल नगर निगम से टैंकर मंगवा कर पानी की समस्या दूर करा दी जाती है। सभी गलियों को सीसी करा दिया है। जहां सीसी किसी कारण से नहीं हो सका है, वहाँ इंटरलॉकिंग करा दी गई है।

Tags:    

Similar News