Firozabad News: हैवानियत! पत्नी को बंधक बना पति ने दी यातना, हालत देख कांप गयी रूह

Firozabad News: उड़ीसा से शादी कर लाई गई महिला को युवक ने कमरे में बंधक बना कर कई दिनों तक यातना दी। किसी तरह जब इसकी भनक थाना पुलिस को मिली।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2024-02-20 12:53 GMT

फिरोजाबाद में पत्नी को बंधक बना पति ने दी यातना (सोशल मीडिया)

Firozabad News: उड़ीसा से शादी कर लाई गई महिला को युवक ने कमरे में बंधक बना कर कई दिनों तक यातना दी। किसी तरह जब इसकी भनक थाना पुलिस को मिली। महिला की हालत देख पुलिस की भी रूह कांप गयी। तब पुलिस ने मंगलवार को महिला को मुक्त कराया और मरणासन्न हालत में राजनरायन महेश्वरी जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

राधा (25) पत्नी विष्णु निवासी मैनपुरी रोड गार्डेनिया इंटर कॉलेज के सामने आठ साल पूर्व उड़ीसा से शादी कर लाया था। विगत चार दिन से विष्णु उसे कमरे में बंद करके यातनाएं दे रहा था। जब इसकी जानकारी महिला की जेठानी को हुई, तो उसने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जानकारी मिलते ही पति और सास-ससुर महिला को कमरे में बंद कर भाग निकले। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंच महिला को कमरे से मुक्त कराया। महिला की जेठानी शिमला ने बताया कि उसका देवर शराब पीने का आदी है। रात में शराब पीकर आता है और फिर उसकी देवरानी पर अत्याचार करता है। दंपती के तीन बच्चे भी हैं।

इससे पहले वह ग्वालियर में रहता था। तीन साल से यहां आया है। जब से शिकोहाबाद आया है, तभी से उसके साथ अत्याचार कर रहा है। महिला के पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। उड़ीसा में मायका होने के कारण कोई राधा देवी के पति की जुल्म ज्यादतियों को देखने वाला नही था। पति ने हैवानियत की सीमा पार कर दी। उसकी कोई सुनने देखने वाला भी नहीं था। पीड़िता ने बताया कि विगत एक माह से उसके साथ मारपीट कर रहा है, खाने को भी नहीं देता है। इससे महिला मरणासन्न हालत में पहुंच गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। महिला को घर से निकाल कर उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Tags:    

Similar News