Corona in Agra: ताजमहल घूमने आया विदेशी पर्यटक कोरोना पॉजिटिव निकला, रिपोर्ट आने के बाद पर्यटक गायब

Corona in Agra: विदेशी पर्यटक की आरटीसी पीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पर्यटक अब गायब है। एलआईयू समेत सुरक्षा एजेंसियां पर्यटक की तलाश में जुटी हुई हैं।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-12-28 13:46 GMT

Agra News (Social Media)

Corona in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक की आरटीसी पीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पर्यटक अब गायब है। एलआईयू समेत सुरक्षा एजेंसियां पर्यटक की तलाश में जुटी हुई हैं। पर्यटक कहां गायब हुआ है। इस बात से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पर्यटक का फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है।

पर्यटक ने ताजमहल पर अर्जेंटीना का पता लिखवाया है। अभी माना जा रहा है कि पर्यटक ने पते के बारे में गलत जानकारी दी है। फोन पर हुई बात में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा ने बताया कि पर्यटक 26 तारीख को ताजमहल देखने आया था।

ताजमहल पर पर्यटक का आईसीटीआर टेस्ट किया गया था। नाम पता भी दर्ज किया गया था। आज पर्यटक की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिकारियों को पर्यटक के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। एल आई यू और संबंधित विभाग पर्यटक की तलाश में जुटी हुए है। विदेशी पर्यटक में कोरोना संस्करण की पुष्टि होने के बाद हालात गंभीर बन गए हैं।

Tags:    

Similar News