फीता काटने वाली सरकार का पत्ता काट देगी जनता: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने जारी एक बयान में कहा कि सपा सरकार में लोकभवन का निर्माण और लोकार्पण हुआ। लोकभवन से लोक प्रशासन चलता है, सुशासन का संदेश जाता है। लेकिन, भाजपा सरकार में लोकभवन से अन्यायपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।

Update: 2019-12-26 09:53 GMT

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार को ढाई साल से ज्यादा हो गया है लेकिन इस सत्तारूढ़ को जनसेवा से कुछ लेना-देना नहीं है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार आरोप लगते हुए यह भी कहा है दूसरे के कामों का फीता काटने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि जनता उनका पत्ता काटने के लिए तैयार बैठी है।

ये भी देखें : असदुद्दीन ओवैसी का सेना प्रमुख के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना क्या सही है?

अत्याचार की पराकाष्ठा

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने जारी एक बयान में कहा कि सपा सरकार में लोकभवन का निर्माण और लोकार्पण हुआ। लोकभवन से लोक प्रशासन चलता है, सुशासन का संदेश जाता है। लेकिन, भाजपा सरकार में लोकभवन से अन्यायपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। अत्याचार की पराकाष्ठा यह है कि निर्दोषों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

सनद रहे कि जो सरकार जनता को दुख-दर्द पहुंचाती है, लोकतंत्र में जनता भी समय आने पर अपना निर्णय करने में झिझकती नहीं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने खुद ही राज्य सभा में कहा है कि एनपीआर ही एनआरसी का आधार होगा तो ये भाजपाई कितना झूठ बोलकर गुमराह करेंगे।

ये भी देखें : Movie Review: हंसी और इमोशन से भरपूर है ये फिल्म, जल्दी करे टिकट बुक

सामाजिक न्याय की अवधारणा के खिलाफ साजिश

इनके छिपे उद्देश्यों का अब भंडाफोड़ हो चुका है। सीएए, एनआरसी, एनपीआर जनता के लिए समस्या बनकर आई है। यह सामाजिक न्याय की अवधारणा के खिलाफ साजिश है। देश की एकता को खंडित करने वालों की चलाचली की बेला आ गई है।

Tags:    

Similar News