Agra News: जमीन की लिखा-पढ़ी में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने किया खेल, धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो और लोगों को नामजद किया गया है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-12-13 07:33 GMT

Fraud case filed against Lekhpal and Revenue Inspector (Image: Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज (Fraud case filed) किया गया है। कागारौल थाने में दर्ज हुए मुकदमे में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के साथ दो और लोगों को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता विजयवीर सिंह का आरोप है कि विवादित भूमि (disputed land) के भौतिक सत्यापन में खेरागढ़ तहसील के लेखपाल लोकेंद्र और राजस्व निरीक्षक दीपक सक्सेना ने गलत जानकारी अंकित कर दी है। विजय वीर के मुताबिक 28 सितंबर 2022 को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने उनके बयान अंकित किए। तथा एक नक्शा नजरी बनवाया। नक्शा नजरी को लेखपाल और राजस्व निरीक्षक अपने साथ ले गए।

विजयवीर का आरोप है कि राजेश कुमार को लाभ पहुंचाने के लिए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत राजेश कुमार का नाम लाइन के बीच में अंकित कर दिया। विजय वीर का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने उनसे एक लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रच कर प्रार्थी द्वारा बनवाए गए नक्शा नर्सरी में राजेश कुमार का नाम अंकित कर दिया है।

मामले की जांच करेगी पुलिस

मामले की जांच में पुलिस ने शिकायत सही मिलने पर खेरागढ़ तहसील के लेखपाल लोकेंद्र सिंह, खेरागढ़ तहसील के राजस्व निरीक्षक दीपक शर्मा राजेश कुमार और विजयपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 467 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस टीम मामले में कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है ।

Tags:    

Similar News