Gang Rape in Shamli: चारा लेने गई महिला के साथ हैवानियत कर हत्या, खेत में फेंक दी निर्वस्त्र लाश

Gang Rape in Shamli: एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी। महिला का शव गांव के पास एक किसान के खेत में नग्न अवस्था में पाया गया।

Report :  Pankaj Prajapati
Update: 2022-10-29 07:11 GMT

शामली: में महिला के साथ हैवानियत कर हत्या

Gang Rape in Shamli: शामली सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव काबड़ौत (village kabaraut) में एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी। महिला का शव गांव के पास एक किसान के खेत में नग्न अवस्था में पाया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद गांव में रोष है।

मामला जनपद शामली के गांव काबडोत का है। महिला कल दोपहर अपने खेत में चारा लेने के लिए गई थी और दोपहर करीब 2:00 बजे से लापता थी। इस मामले में गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर देते हुए मामला भी दर्ज करा दिया गया है। ग्रामीण कल शाम से ही महिला की तलाश में जुटे हुए थे। महिला का शव आज सुबह गांव के एक किसान लहरी के खेत में नग्न अवस्था में पाया गया।

महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

महिला की हालत देखने से लग रहा था कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपना गुस्सा जाहिर भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि महिला जिनके पास रह रही थी वे ही उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी हैं फिलहाल चारों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

दुष्कर्म के आरोपी फरार

शामली के एसएसपी अभिषेक झा का कहना है कि महिला कल दोपहर से गायब थी। थाने में तहरीर दी गई थी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया था। लेकिन आज सुबह काबड़ोत गांव के जंगल में महिला का शव मिला है। आरोपी फरार हैं और जल्द ही गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जैसे ही रिपोर्ट आएगी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News