मेडिकल अस्पताल में भर्ती बदमाश फरार, सिपाही व होमगार्ड सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मेडिकल अस्पताल में भर्ती बदमाश पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया शुरुआत में घटना को दबाने की कोशिश की गई लेकिन मामला का खुलासा होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा बदमाश की सुरक्षा में लगे सिपाही व होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

Update: 2019-02-03 11:55 GMT
UP ATS को एक और सफलता, बब्बर खालसा का जसवंत सिंह उन्नाव से गिरफ्तार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मेडिकल अस्पताल में भर्ती बदमाश पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया शुरुआत में घटना को दबाने की कोशिश की गई लेकिन मामला का खुलासा होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा बदमाश की सुरक्षा में लगे सिपाही व होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें.....श्रीकांत शर्मा ने मथुरा-वृंदावन में 3 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकापर्ण

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात गंगानगर थाना क्षेत्र में आईआईएमटी कॉलेज के पास पुलिस के साथ हुई बदमाशों की मुठभेड़ में गीता कॉलोनी निवासी आकाश तोमर नाम का बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ था।

यह भी पढ़ें.....भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा

आरोपित गैंगस्टर में निरुद्ध था और लूटपाट की घटना में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश मेडिकल इमरजेंसी के बेड नंबर 6 पर भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में एक सिपाही व होमगार्ड लगाए गए थे। आज सुबह आकाश तोमर शौचालय जाने के लिए वार्ड से बाहर आया और पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर फरार हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो पुलिसकर्मी ने मेडिकल थाना पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें.....नौकरशाही का अनोखा कीर्तिमान, पहली बार आईएएस 11 से हारी आईपीएस 11 टीम

इसके बाद कई थानों की पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बताया जा रहा है कि फरार होने के दौरान पुलिसकर्मी सो रहे थे। मौका पाते आरोपित वहां से भाग निकला। पुलिसकर्मी व होमगार्ड का कहना है कि वह शौचालय तक उसके साथ भी गए, लेकिन उसके बाद आकाश का पता नहीं चला। कई घंटे की तलाश के बाद भी जब फरार घायल बदमाश का पता नहीं लगा तब पुलिस उच्च अधिकारी को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिसकर्मी व होमगार्ड मुकदमा दर्ज करा दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News