Ghaziabad को चमकाने के लिए बड़े पैमाने पर चला सफाई अभियान, मेयर बोलीं- बापू के दिखाए रास्ते पर बढ़ रहे
Ghaziabad News: महापौर सुनीता दयाल ने गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही, स्वच्छता का संदेश दिया।;
Ghaziabad को चमकाने के लिए बड़े पैमाने पर चला सफाई अभियान (Social Media)
Ghaziabad News: शहीद दिवस एवं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महापौर सुनीता दयाल (Mayor Sunita Dayal) ने गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें नमन किया और बताया कि, स्वच्छता का संदेश देश में महात्मा गांधी ने दिया था। उसी दिशा में आज हम आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। अपने शहर को भी सफाई में प्रथम श्रेणी तक ले जाना है। उन्होंने कहा, 'ये देश सोने की चिड़िया कहलाता था। इस देश की आजादी के लिए अनेकों सपूतों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। तब जाकर हमें ये आजादी मिली। मैं सभी शहीदों को नमन करती हूं'।
पांचों जोन में बापू को दी श्रद्धांजलि
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर में शहीद दिवस के अवसर पर अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांचो जोन में शहीदों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण किया गया। विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प-माला अर्पित करते हुए उनके बलिदानों को याद किया गया। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, सामाजिक संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया।
कई गणमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज, महाप्रबंधक जल व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए मोहननगर, वसुंधरा, कवि नगर, सिटी तथा विजयनगर में भी शहीद दिवस मनाया गया। पार्षदों द्वारा शहीद स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। शहर को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
पार्षद की भी रही भागीदारी
वहीं, नवयुग मार्केट शहीद स्थल, मोहन नगर शहीद स्थल, वसुंधरा चौधरी चरण सिंह चौक व अन्य स्थानों पर एसबीएम टीम द्वारा विशेष सहयोग किया गया। पार्षद कुलदीप त्यागी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे शहर में सफाई मित्रों ने शहीद स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।