Ghaziabad News: गर्मी ने तोड़ा छह दशक का रिकॉर्ड, जून में पारा 44.2 पार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि जून की गर्मी ने पिछले छह दशक का रिकार्ड तोड़ दिया है।

Report :  Neeraj Pal
Update: 2024-06-19 13:12 GMT

सांकेतिक फोटो। Photo- Social Media 

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि जून की गर्मी ने पिछले छह दशक का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस बार तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण गाजियाबाद में अब लोगों की जान भी जा रही है। धूप और लू से बचने के लिए पुलिसकर्मी छाता लगाकर डयूटी कर रहे हैं। वहीं, गाजियाबाद नगर निगम ने जगह- जगह पीने का पानी का भी इंतजाम किया है। पर्यावरण विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि समय रहते अगर पेड़ों की कटान और ग्लोबल वार्मिंग कम नहीं हुई तो भविष्य में हालात और भयावह होंगे। गाजियाबाद का दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जून के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य 38 डिग्री होना चाहिए। लेकिन सामान्य से 6 डिग्री तापमान ऊपर चल रहा है।

जिले में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी

मार्च से जुलाई तक भीषण गर्मी के बीच बारिश की जरूरत अधिक होती है। बारिश न होने से किसानों को धान, बरसीम, सब्जी की फसल, गन्ना की फसल को अधिक पानी की जरूरत होती है। बारिश का पानी फसलों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ट्यूबवेल से होने वाली सिंचाई के पानी से बारिश का पानी पौधों को अधिक पोषण देता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि पिछले छह दशक में ऐसी गर्मी गाजियाबाद में जून के महीने में नहीं देखी गई है। इस बार मानसून के आने से राहत मिलने की संभावना है। अब साल दर साल मौसम पैटर्न बदलने से ये हालात हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि तापमान 45 तक पहुंच रहा है। आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। गाजियाबाद में इस बार गर्मी इस बार सारे रिकार्ड तोड़ रही है। 

Tags:    

Similar News