Ghaziabad District Name Change: अब यूपी के इस शहर का भी बदलेगा नाम! निगम बोर्ड की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

अब यूपी के गाजियाबाद जिले का नाम भी जल्द बदल सकता है। काफी समय से बीजेपी के तमाम नेता गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। नाम बदलने का प्रस्ताव पास होने पर निगम में पार्षदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

Update: 2024-01-09 18:25 GMT

अब यूपी के इस शहर का भी बदलेगा नाम! निगम बोर्ड की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव: Photo- Social Media

Ghaziabad District Name Change: इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद अब यूपी के गाजियाबाद का नाम भी बदलने की तैयारी चल रही है। गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हुआ है। प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पार्षदों ने निगम में खड़े होकर तालियां बजाईं। काफी समय से बीजेपी के तमाम नेता गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। इस जिले के लिए नया नाम हरनंदी नगर, गजप्रस्थ, दूधेश्वर नगर पर विचार हो सकता है। अब शासन को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

नगर निगम की बैठक में गाजियाबाद नाम बदलने का प्रस्ताव पास होते ही सदन में जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। कुछ ही पार्षदों ने नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध किया। अब गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

यूपी के किन शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए-

उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार आने के बाद अब तक कई रेलवे स्टेशनों और जिलों के नाम बदले जा चुके हैं। वहीं राज्य के एक और महत्वपूर्ण जिले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, अलीगढ़ नगर निगम में बीते नवंबर में अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव को नगर निगम ने पास कर दिया है। ऐसे में अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने की राह और भी आसान हो गई है।

इलाहाबाद का नाम बदलकर किया था प्रयागराज

इससे पहले 2018 में यूपी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था तो वहीं 2021 में फैजाबाद जंक्शन का नाम भी बदलकर अयोध्या छावनी कर दिया गया था। नाम बदलने की लिस्ट में मुगलसराय जंक्शन को दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन में बदलना शामिल है। हाल ही में अयोध्या जंक्शन का नाम भी बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन किया गया है। दिसंबर 2023 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोरखपुर जिले के मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चैरी-चैरा और देवरिया जिले के तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल करने पर सहमति दे दी।

अब गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड ने पास कर दिया है तो अब देखना यह होगा कि सरकार कब इस पर अपनी सहमति प्रदान करती है।

Tags:    

Similar News