Ghaziabad News: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिवाली जैसा उत्सव, घरों को दिए से सजाने की तैयारी

Ghaziabad News: नगर आयुक्त ने बताया कि प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर गाजियाबाद शहर को मंदिरों को सजाया गया है। मुख्य मार्गों तथा चौराहों को रंग बिरंगी चुन्नट से सजाया गया है।;

Report :  Neeraj Pal
Update:2024-01-22 17:55 IST

Ghaziabad News (Pic:Newstrack)

Ghazibad News: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक अपनी पूरी टीम के साथ आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे रहे। गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी भी सड़कों पर व्यवस्था करते हुए देखे गए। कालका गाड़ी चौराहे से हापुड़ रोड होते हुए मुख्य मार्ग, नेहरू नगर होली चाइल्ड होते हुए मुख्य मार्ग, निगम के सभी कार्यालय प्रांगण, शहर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर गाजियाबाद शहर को मंदिरों को सजाया गया है। मुख्य मार्गों तथा चौराहों को रंग बिरंगी चुन्नट से सजाया गया है। मुख्य मंदिर तथा शहीद स्थलों पर रात के लिए रंग बिरंगी लाइट लगवाई गई है। दूधेश्वर नाथ मंदिर व अन्य मुख्य धार्मिक स्थलों पर झंडे भी लगाए गए हैं।

गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर 5100 दीपों से उत्सव मनाया जा रहा है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान शहर में दर्जन भर जगहों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सड़क, चौराहे सजे रहे। जिसको लेकर नगर पालिका से लेकर निजी संस्थान भी अपनी अपनी तैयारियों में जुटी रही। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पूरी व्यवस्था को संभाले हुए दिखाई दिए। विनोद वैशाली ने बताया कि 500 वर्ष के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम का अयोध्या में पुनः आगमन हुआ है।

मंदिर निर्माण के बाद भगवान की घर वापसी हुई है। इस ऐतिहासिक घड़ी में पूरे देश में उत्साह मनाया जा रहा है। आज के दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहर के लोग इस दिन को दीपावली के रुप में मना चाहते  है इसके लिए गाजियाबाद  नगर निगम सहित तमाम संस्थाएं भी शामिल है आम लोगों ने  भी बताया कि वे आज अपने घर को दियों से सजाने वाले हैं।

Tags:    

Similar News