अभी नहीं मिलेगी राहत! गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में लू की चेतावनी

Ghaziabad: अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही।

Report :  Neeraj Pal
Update: 2024-06-12 06:39 GMT

गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में 14 जून तक लू की चेतावनी (न्यूजट्रैक)

Ghaziabad News: मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को गाजियाबाद में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जोकि 14 जून तक जारी रहेगी। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब भीषण गर्मी से कुछ दिनों की राहत के बाद गाजियाबाद में तापमान एक बार फिर बढ़ रहा है। 11 से 14 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने 11 जून से 14 जून तक गाजियाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले सप्ताह गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। कुछ इलाकों में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। गाजियाबाद के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही लू चलने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। गाजियाबाद में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही।

उत्तर-पश्चिमी भारत में गर्मी की लहरें फिर से लौट रही हैं, जबकि भारत के दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, गोवा, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी वारिश दर्ज की गई, इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। शहरवासियों को झुलसाती हुई गर्मी से अभी कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही बल्कि आने वाले दिनों में उन्हें इसका और अधिक सितम झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि गाजियाबाद का अधिकतम तापमान आज 46 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है और अभी पूरे सप्ताह इस झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उत्तर भारत के कई राज्य पिछले लगभग तीन सप्ताह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं।

आलम यह है कि दिन निकलने के साथ ही आसमान से आग बरसने लगती है। भीषण गर्मी की चपेट में आकर गाजियाबाद में भी लोग बीमार हो रहे हैं और शहर के अस्पतालों में उनकी तादाद दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। यहाँ का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आंकड़े को छू रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि गाजियाबाद का अधिकतम तापमान आज 46 डिग्री तक पहुँच सकता है और न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

पिछले सप्ताह वीरवार को हुई बरसात के बाद गाजियाबाद और आसपास के तापमान में कुछ गिरावट देखी गई थी। परंतु गत सोमवार से एक बार फिर गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। गाजियाबाद के साथ ही अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों के लोगों को बड़ी ही बेसब्री के साथ मानसून का इंतजार है। इस बार मानसून केरल में समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे चुका है और इसके 25 जून तक दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने की संभावना है। उससे पहले प्री-मानसून की बौछारें भी यहाँ के लोगों को गर्मी से अधिकतम तापमान लगातार 43-44 के निजात दिलवा सकती है।

Tags:    

Similar News