Ghaziabad Weather: पिछले 10 साल में सबसे प्रचंड गर्मी वाला महीना बना मई

Ghaziabad Weather: साल 2022 में पूरे मई महीने में 19 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था। उस साल अधिकतम तापमान सबसे अधिक 16 मई को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Report :  Neeraj Pal
Update: 2024-05-28 11:28 GMT

गाजियाबाद में पिछले 10 साल में सबसे प्रचंड गर्मी वाला महीना बना मई (न्यूजट्रैक)

Ghaziabad News: गर्मी के कई साल के रिकार्ड को तोड़ दिया है। पिछले 14 दिन से लगातार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। 31 मई तक ऐसा ही तापमान रहने की संभावना है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार मई के 27 दिन में से 18 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि पिछले दस साल में ऐसा कभी नहीं हुआ है।

साल 2022 में पूरे मई महीने में 19 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था। उस साल अधिकतम तापमान सबसे अधिक 16 मई को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि इस बार 27 मई को सबसे अधिक तामपान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले साल 2013 के मई महीने में सबसे ज्यादा दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिले सेल्सियस के ऊपर रहा। उस साल मई महीने में 23 दिन तक अधिकतम तापमान 40 या उससे ऊपर बना रहा। 2022 का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पिछले 15 सालों में सबसे अधिक रहा था। 2013 में पूरे मई का औसत तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिन वहुत अधिक गर्म होने वाले है। चारों दिन हीटवेव चलती रहेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहने की संभावना है। जिस हिसाब से पिछले लंबे समय से अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। इससे इस साल मई महीने का औसत तापमान पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ देगा। इस बार की मई सबसे अधिक गर्म रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ रंजीत सिंह का कहना है कि ग्लोवल वार्निंग की वजह से तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। मानसून कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से अलनीनो भी कमजोर हो रहा है। जिससे एशिया में गर्म और शुष्क मौसम हो रहा है। शहरों में एसी की संख्या बहुत अधिक बढ़ रही है। जिसकी वजह से भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

Tags:    

Similar News