Ghaziabad News: प्रधानमंत्री मोदी की रैली में बुलंदशहर जाएंगी 150 बसें, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Ghaziabad News: गाजियाबाद से 150 बसों में भरकर कार्यकर्ता और भाजपा समर्थित लोग प्रधानमंत्री मोदी की रैली में बुलंदशहर जाएंगे। प्रधानमंत्री की इस रैली के माध्यम से भाजपा का चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा।

Report :  Neeraj Pal
Update:2024-01-24 11:44 IST

Ghaziabad News  (photo: social media)

Ghaziabad News: कल बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली को लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद माना जा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी में गाजियाबाद में भाजपा पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। गाजियाबाद से 150 बसों में भरकर कार्यकर्ता और भाजपा समर्थित लोग प्रधानमंत्री मोदी की रैली में बुलंदशहर जाएंगे। प्रधानमंत्री की इस रैली के माध्यम से भाजपा का चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा समर्थक जुट गए हैं। इसके लिए गाजियाबाद से 150 बसें और 1000 छोटे वाहनों को बुलंदशहर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद से करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं के बुलंदशहर पहुंचने की संभावना है। महानगर अध्यक्ष ने सूची सौंपी रैली की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बसों के प्रभारियों की सूची बनाकर शीर्ष पदाधिकारियों को सौंप दी है। रैली को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों से अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी विधानसभा में जिम्मेदार पदाधिकारी नियुक्ति किए गए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से 30 बसें ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।भाजपा के सभी मोर्चा को भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए कहा गया है।

भाजपा का मास्टर प्लान तैयार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत हासिल करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इस मास्टर प्लान के अनुसार यूपी के बुलंदशहर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को बड़ी रैली कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की रैली में ले जाने की तैयारी है। भाजपा के सूत्रों के मानी तो इस रैली के तुरंत बाद भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो जाएगी। बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये रैली एक तरह से लोकसभा चुनाव के अभियान की पहली कड़ी मानी जा रही है।

Tags:    

Similar News