सावधान! ये कैसी धोखाधड़ी? अगर आपकी भी है FD तो पढ़ लीजिए ये खबर

साइबर क्राइम को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है जहां फर्जी पुलिस की वर्दी पहन कर एक व्यक्ति से महिला से 30 लाख रूपए वसूल लिए।

Report :  Sonali kesarwani
Update: 2024-08-26 10:41 GMT

गाजियाबाद के इंदिरापुरम से मामला सामने आया है जहां एक महिला से तीस लाख रूपए की ठगी कर ली गई। दरअसल पहले महिला को यह बताया गया कि उसके नाम से सात करोड़ रूपए की धोखाधड़ी हुई है, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट में आपकी सुनवाई होगी। आरोपियों से महिला को फर्जी वारंट भी दिखाया जिससे महिला पूरी तरह घबरा गई। महिला ने अपने आपको बचाने के लिए बैंक पड़ी एफडी तुड़वा दी, और सारा पैसा फर्जी कॉल किये पुलिसवालों को दे दिया। पीड़ित महिला को जब बाद में ये अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है उसने तुरंत साइबर क्राइम थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

कैसे हुई इतनी बड़ी धोखाधड़ी

इंदिरापुरम सोसाइटी में रहने वाली प्रगति वर्मा नाम की महिला को 24 अगस्त की सुबह 11 बजे एक वाट्सएप कॉल आता है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले यह बताया कि आपके आधार नंबर से सात करोड़ रूपए की ठगी हुई है। जिसके चलते आपको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इतना कहने के बाद व्यक्ति ने तुरंत वीडियो कॉल किया। जिसमें वो पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहा था। व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर ही महिला के नाम का वॉरेंट भी दिखाया। बाद में उसने कहा कि आपने नाम से सात करोड़ की ठगी किसी बड़े गैंगस्टर ने की है जोकि जल्द ही आपने पूरे परिवार को ख़त्म कर देगा।

एफडी तुड़वाकर महिला ने दिए पैसे

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई का बताया। उसने यह भी कहा कि जल्द ही आपका खाता सीज कर दिया जायेगा। उसके बाद उसने महिला से आधार कार्ड, बैंक डिटेल और बैंक में जमा धनराशि की डिटेल लेना शुरु कर दिया। महिला ने कहा मेरे बैंक में सिर्फ 33 हजार रूपए है जिसपर व्यक्ति ने कहा आप जाकर अपनी एफडी की डिटेल दीजिये। आरोपी कॉल के दौरान लगातार महिला को गिरफ्तारी और जान के खतरे की धमकी देता रहा। जिसके बाद महिला बैंक जाकर अपने एफडी के बारे में पता करती है और बाद में व्यक्ति द्वारा बताये अकाउंट नंबर पर तीस लाख रूपए शेयर कर देती है।

व्यक्ति ने अकाउंट डिटेल देते समय कहा कि इस पैसे की जांच सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी। घर आकर बाद में महिला को ये अहसास होता है कि उसके साथ ठगी हुई है। फिर महिला तुरंत साइबर क्राइम थाने में आती है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाती है।

Tags:    

Similar News