गाजीपुर: सिपाही अजय व सानिया हत्याकांड का खुलासा, प्रेम बना मौत का कारण

पुलिस की गिरफ्त में सानिया के पिता राजेश सिंह ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि एक माह पहले मुझे मेरी पत्नी लड़के दीपक सिंह को पता चला की बभनौली निवासी अजय यादव के साथ सानिया का संबंध है।

Update: 2021-02-25 13:15 GMT
गाजीपुर: सिपाही अजय व सानिया हत्याकांड का खुलासा, प्रेम बना मौत का कारण

गाजीपुर। जब बेटी लक्ष्मी के रुप में जन्म लेती है।तब घर में खुशियां छा जाती है। लोग कहते है हमारे घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी पैदा हुई। तब मां बाप की लाडली बन बड़ी होती है। तब मां बाप के लाख अरमान होते है। लेकिन उस लाडली बेटी को क्या पता की जीस पिता व मां की वो लाडली है। वहीं मां बाप उसके मौत का कारण बनेगें वो भी प्यार के खातिर, जी हां ऐसा ही हुआ है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में जहां कुछ दिन पुर्व एक पिता ने बेटी सानिया व प्रेमी सिपाही अजय यादव को गोली मार मौत के घाट उतार दिया, जिसका पुलिस ने आज खुलासा भी कर दिया।

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा

गाजीपुर जनपद के खानपुर थाने क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए सिपाही अजय यादव व सानिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने मिडिया को बताया कि अजय यादव व सानिया को सानिया के पिता ने ही मौत के घाट उतारा है।

पुलिस ने बताया की इस संबंध में राजेश सिंह, निलम सिंह, दिपक सिंह,अवधराज सिंह समेत अंकित सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि राजेश सिंह नीलम सिंह व दीपक सिंह सानिया के पिता मां व भाई है। वहीं पुलिस ने बताया कि इनके पास से हत्या में प्रयुक्त किये गये दो पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें... औरैया: कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ उठाई आवाज, पार्टी में शामिल हुए कई लोग

कोर्ट मैरेज बना हत्या का कारण

पुलिस की गिरफ्त में सानिया के पिता राजेश सिंह ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि एक माह पहले मुझे मेरी पत्नी लड़के दीपक सिंह को पता चला की बभनौली निवासी अजय यादव के साथ सानिया का संबंध है। अजय और सानिया दो साल पहले कोर्ट मैरिज भी कर लिया है। मृतक सानिया के पिता राजेश सिंह ने पुछताछ के दौरान बताया कि सानिया को लाख समझाने के बाद भी वो नहीं मानी, तभी हम लोगों को पता चला की बभनौली निवासी अजय छुट्टी पर घर आया हुआ है। तब हम लोगों ने सिपाही अजय को घर बुला कर समझाने के लिए सानिया के फोन से मैसेज कराया गया।

सानिया के न मानने के दौरान गुस्से में आकर सानिया को गोली मार दिया। इसी दौरान सिपाही अजय भी आ गया उसे भी लाख समझाने के बाद भी अजय नहीं माना तो उसे भी योजना के अनुसार रामपुर पहुंच गोली मार दिया।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार मिश्र

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News