UP Gold Silver Price Today: फिर बढ़े यूपी में सोने के भाव, 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today 12 February 2023: यूपी में आज फिर सोना के भाव में वृद्धि हुई है। लगातार दो दिन यूपी में सोना महंगा हुआ है। जानिए लखनऊ में 24 और 22 कैरेट सोने का भाव।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-12 01:52 GMT

UP Gold Silver Price Today 12 February 2023: यूपी के सर्राफा बाजार में 12 फरवरी को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिये गए हैं। प्रदेश में रविवार को भी सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़ोतरी को मिलाकर लगातार दो दिन यूपी में सोना के भाव बढ़े हैं। वहीं, प्रदेश में चांदी के भाव लोगों को राहत मिली है। रविवार को चांदी के भाव गिरावट आई है। भाव में वृद्धि के बाद सोना 57 हजार चला गया है। जबकि चांदी भाव गिरने के बाद 71 हजार के नीचे ट्रेंड कर रही है। अगर आप घर में शादी के लिए सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यकीन मानिए आज आपका बजट बिगड़ सकता है।

लखनऊ में सोना का भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सोने के भाव बढ़ोतरी हुई है। शहर में रविवार को 24 कैरेट सोना 220 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद यह 57,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये बढ़कर 52,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले यह कल 52,450 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट सोना 57,310 रुपए पर था।

चांदी के भाव में आई गिरावट

हालांकि रविवार को राजधानी लखनऊ में चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। शहर में चांदी 300 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। इसके बाद 999 शुद्घता वाली 1 किलो चांदी का भाव 70,500 रुपये हो गया है। इससे पहले शनिवार को लखनऊ में चांदी का भाव 70,800 रुपये पर था। कल भी लखनऊ में चांदी के भाव में गिरावट आई थी।

UP में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,275 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,200 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,750 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 27, 500 रुपए

UP में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,753 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 46,024 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57, 530 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,75,300 रुपए

अन्य शहरों में सोना चांदी का भाव

कानपुर

52,275(22 कैरट)

57350 (24 कैरट)

आगरा

52,275 (22 कैरट)

57350 (24 कैरट)

नोएडा

52,275 (22 कैरट)

57,350 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52,275 (22 कैरट)

57,350 (24 कैरट)

वाराणसी

52,200 (22 कैरट)

57,300 (24 कैरट)

मथुरा

52,200 (22 कैरट)

57,300 (24 कैरट)

जारी हुए सोना चांदी के दाम होते हैं सांकेतिक

आपको बता दें कि बुलियन मार्केट में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं। वह सांकेतिक दाम होते हैं। इन दामों में कोई कर नहीं शामिल होता है। जैसे कि जीएसटी व अन्य टैक्स इत्यादि। सोना चांदी के सही दाम जानने के लिए लिए आपको अपने नजदीक सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। घर बैठे भी 18 और 22 कैरेट सोने का भाव पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना पड़ेगा,जिसके बाद कुछ देर में सोने के भाव की जानकारी मिल जाएगी।

Tags:    

Similar News