Gorakhpur News: साधु के कहने पर ठाणे की किशोरी ने युवक से शारीरिक संबंध बनाकर भेजा वीडियो, फिल्मी दिख रही कहानी हैरान कर देगी

Gorakhpur News: महाराष्ट्र के ठाणे जिला निवासिनी किशोरी के पिता के अनुसार उसकी बेटी अपनी मां के साथ अलग रहती है। गोरखपुर के एक युवक से उसकी फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई और उसके साथ युवक चैटिंग करने लगा

Written By :  Purnima Srivastava
Update: 2023-09-10 04:41 GMT

रेप के आरोप में जेल गए मौसेरे भाई (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: ये कहानी भले ही हकीकत में हो चुकी है, लेकिन सुनने-देखने में पूरी फिल्मी लगती है। ठाणे की किशोरी को गोरखपुर के एक लड़के से फेसबुकिया प्रेम होता है। लड़की प्रेमी के बीमार होने की सूचना पर गोरखपुर चली आती है। इसके बाद सात फेरे भी ले लेती है। इसके बाद एक साधु की एंट्री कहानी में होती है। जो किशोरी से कहता है कि एक दूसरे लड़के से शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर भेजो नहीं तो तुम्हारी या तुम्हारे पति में से एक की मौत हो जाएगी। किशोरी वीडियो बनाकर भेज देती है। जिसे साधू वायरल कर देता है। इसकी सूचना किशोरी के पिता को होती है तो उसकी तहरीर पर प्रेमी समेत चार के खिलाफ गोरखपुर में मुकदमा दर्ज होता है। फिलहाल पुलिस किशोरी के साथ शारीरिक शोषण करने वाले दो मौसरे भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

किशोरी के पिता ने बीते दिनों महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गोरखपुर के दो युवकों समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट का केस गुलरिहा थाने में स्थानांतरित होने के बाद स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बता दें कि गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को इलाके के अकटहवा पुलिया के पास से आरोपित करन पासवान और रितिक पासवान को गिरफ्तार किया था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिला निवासिनी किशोरी के पिता के अनुसार उसकी बेटी अपनी मां के साथ अलग रहती है। गोरखपुर के एक युवक से उसकी फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई और उसके साथ युवक चैटिंग करने लगा। इसी बीच गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो बंगला टोला निवासी मौसरे भााईयों ने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एक दिन युवक रीतिक पासवान ने किशोरी को फोन कर बताया कि उसके दोस्त करन पासवान के तबीयत खराब है। जिसकी सूचना पर किशोरी 8 अप्रैल 2022 को गोरखपुर चली आई। जहां रीतिक पासवान स्टेशन से उसे अपने मौसी के लड़के करन के पास ले गया। आरोप है कि करन एक मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। शादी के बाद घर ले जाकर सात दिनों तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद मुंबई भेज दिया। कुछ दिनों बाद करन ने किशोरी का एडमिशन शहर के एक स्कूल में करा दिया। जिसके बाद 20 सितंबर 2022 को किशोरी को लखनऊ कोचिंग के लिए बुला लिया। एक महीने तक एक रूम में रखकर आरोपित किशोरी से दुष्कर्म किया।

अश्लील वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल कर रहा था साधु

इसी बीच करन ने किशोरी से छुटकारा पाने के लिए एक साजिश रची। जिसके तहत वह किशोरी को एक साधु संतोष तिवारी के पास ले गया। साधु ने कहा कि तुम दोनों में से एक की जल्द मौत हो सकती है। यदि किसी तीसरे लड़के से शारीरिक संबंध का वीडियो बना लो तो बचाव संभव है। किशोरी का झारखंड के बेराबारु घुटू निवासी सन्नी बादल के साथ शारीरिक संबंध का वीडियो साधु को भेज दिया था। जिसके बाद साधू वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से 50 हजार की डिमांड करने लगा। रुपए नहीं मिलने पर आरोपित संतोष तिवारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामला पीड़िता के पिता के संज्ञान में आया तो उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे में चारों आरोपितों खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट का केस दर्ज करा दिया। मामला गुलरिहा थाने से जुड़े होने के कारण केस को स्थानांतरित कर दिया था मंगलवार को गुलरिहा पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ धारा 376, 376(2)(एन),350, 5एल/6 पाक्सो एक्ट,67 आईटी एक्ट का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी।

Tags:    

Similar News