सपा के रंग में शौचालय: नजारा देख भड़की पार्टी, उठा दी ये बड़ी मांग

गोरखपुर के रेलवे अस्‍पताल के शौचालय का रंग सबसे अलग दिखाई दे रहा है। पूरे देश में शायद ही इस रंग का कोई शौचालय दिखाई दे लेकिन इस रंग ने ही राजनीति में बवाल करा दिया है।

Update: 2020-10-29 06:05 GMT

अखिलेश तिवारी

लखनऊ। सरकारी अधिकारी भी किस तरह राजनीतिक रंग में रंगते जा रहे हैं इसका नमूना गोरखपुर में रेलवे अस्‍पताल के शौचालय में दिखाई दिया जहां समाजवादी पार्टी के झंडे का रंग का इस्‍तेमाल शौचालय की दीवारों पर किया गया है। इससे नाराज समाजवादी पार्टी ने तत्‍काल शौचालय की दीवारों का रंग बदलने की चेतावनी दी है।

गोरखपुर के रेलवे अस्‍पताल के शौचालय में सपा के झंडे का रंग

गोरखपुर के रेलवे अस्‍पताल के शौचालय का रंग सबसे अलग दिखाई दे रहा है। पूरे देश में शायद ही इस रंग का कोई शौचालय दिखाई दे लेकिन इस रंग ने ही राजनीति में बवाल करा दिया है। रेलवे अस्‍पताल के शौचालय की दीवारों को हरा और लाल रंग से इस प्रकार रंगा गया है कि वह समाजवादी पार्टी के झंडे का प्रतिरूप लग रहा है। शौचालय के रंग से भडकी समाजवादी पार्टी ने तत्‍काल दीवालों का रंग बदलने की मांग की है।



ये भी पढ़ेंः मायावती लेंगी बदला: बोलीं-सपा से गठबंधन बड़ी भूल, कर दिया ये तगड़ा एलान..

सपा का आरोप- नेताओं को खुश करने के लिए सरकारी अधिकारी घटिया चाल चल रहे

समाजवादी पार्टी का कहना है कि खास राजनीतिक दल के खास नेताओं को खुश करने के लिए सरकारी अधिकारी भी घटिया चाल चल रहे हैं। राजनीति के रंग में रंग चुके ऐसे अधिकारियों पर सरकार को तत्‍काल कार्रवाई करनी चाहिए। दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना है। एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय है और इसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। सरकार इसका संज्ञान ले और तत्‍काल आवश्‍यक कार्रवाई कर दोषी अधिकारियों को दंडित करे। शौचालय का रंग भी तत्काल बदला जाए। ऐसा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के जरिये सरकार को ऐसा करने के लिए बाध्‍य करेंगे।

भगवा रंग से खुश होती रही है सरकार

उत्‍तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के रंगों के इस्‍तेमाल का चलन पुराना है। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सभी सडकों पर डिवाइडर का रंग नीला और सफेद कर दिया गया था। तब ऐसा करने वाले अधिकारियों को सरकार में नंबर बढने का फायदा मिला था इसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार में अधिकारियों ने रोडवेज बसों से लेकर अन्‍य स्‍थानों पर सपा के झंडे के रंग का इस्‍तेमाल जमकर किया।

Full View

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद रोडवेज बसों का रंग भगवा हुआ और राजधानी लखनऊ समेत अनेक शहरों में पार्कों की चारदीवारी भी भगवा रंग से रंग दी गई। यह पहला मामला है जब अधिकारियों ने राजनीतिक विरोध की भावना को हवा दिया है। शौचालय की दीवारों के रंग को सपा के झंडे जैसा बनाने से सपा में तीखा आक्रोश है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News