गोरखपुर: MMMUT दीक्षांत समारोह में बोले राजेन्द्र सिंह, मां गंगा हमारे अध्यात्म की धारा

प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान व रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि दुनिया में अपना अमूल्य योगदान देना है।

Update: 2021-02-09 09:27 GMT
गोरखपुर: MMMUT दीक्षांत समारोह में बोले राजेन्द्र सिंह, मां गंगा हमारे अध्यात्म की धारा (PC: social media)

गोरखपुर: सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद व जलपुरुष राजेन्द्र सिंह मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान को अध्यात्म से जोड़कर ही तकनीकी विकास की परिकल्पना की जा सकती है। इससे ही भारत के सनातन धर्म की रक्षा और विकास दोनों संभव है। साइंस और सेंस को जोड़कर देखना होगा। श्री सिंह ने कहा कि 1916 में अंग्रेजों ने गंगा को बांधकर कैनाल सिस्टम विकसित किया। तब मदन मोहन मालवीय ने कहा था कि मां गंगा हमारे अध्यात्म की धारा है। उसे अपनी इच्छा से मोड़ा नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर: MMMUT दीक्षांत समारोह, गोल्ड मेडल पाकर खुशी से उछले टॉपर

उच्च शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान व रोजगार प्राप्त करना नहीं

प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान व रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि दुनिया में अपना अमूल्य योगदान देना है। प्राद्योगिकी को और विकसित करने में अपनी ऊर्जा लगाएं। जो तकनीक में उन्नत होगा, वही दुनिया पर राज करेगा। आज पूरी दुनिया तकनीकी पर आधारित हो गई है। विकसित भारत के सपनों को पूरा करना है या विश्व गुरु बनना है तो प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना होगा। यह जिम्मेदारी विद्यार्थियों के साथ गुरुजनों की भी है।

gorakhpur-matter (PC: social media)

मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल की प्रतिभा को निखारने और विश्वविद्यालय के देश के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सजग रहना होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में कुलाधिपति और मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्य विश्वविद्यालय तकनीकी विश्वविद्यालय विश्व विख्यात बनेगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत के गुरु शिष्य परंपरा दीक्षांत समारोह गुरुजनों एवं शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण होता है।

ये भी पढ़ें:IND vs ENG: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, चार साल बाद घर में हारी टीम इंडिया

छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह

कार्यक्रम को लेकर गोल्ड मेडलिस्ट छात्र छात्राओं के साथ ही उपाधि पाने वालों में जबरदस्त उत्साह था। छात्रों ने जलपुरुष के साथ ही विभागीय मंत्री को गम्भीरता से सुना।

रिपोर्ट-पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News