रिश्ते शर्मसारः भाई ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

Gorakhpur News: खजनी क्षेत्र में रिश्ते में चचेरे भाई ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामला तब खुला जब किशोरी को परिवार वाले पेट फूलने का इलाज कराने डॉक्टर के पास ले गए।

Update: 2024-07-15 12:38 GMT

गोरखपुर में भाई ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के खजनी क्षेत्र में रिश्ते में चचेरे भाई ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामला तब खुला जब किशोरी को परिवार वाले पेट फूलने का इलाज कराने डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कर देखा तो पता चला किशोरी को आठ माह का गर्भ है। परिवार वालों ने पूछताछ की तो उसने रिश्ते में भाई के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि रिश्ते में चचेरा भाई किशोरी को डरा धमका पर दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी के पेट में दर्द और उभार आता हुआ देखकर किशोरी ने इसकी जानकारी पिता को दी। जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए परिवार वाले लेकर गए। जांच में किशोरी के आठ माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

इस सूचना से परिवार वालों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। परिवार वालों ने सख्ती कि तो किशोरी ने रोते बिलखते हुए खुद के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद खजनी थाने में पहुंच कर पिता ने बेटी आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। खजनी थानेदार शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

डरा धमका कर संबंध बनाता था रिश्ते का भाई

परिवार वालों के मुताबिक, किशोरी की मां का वर्षों पहले निधन हो चुका है। पत्नी के न होने से गम में डूबे पिता को शराब पीने की बुरी लत है। पड़ोस में रहने वाला किशोरी का चचेरा भाई किशोरी पर बुरी नजर रखने लगा। घर में अकेली देखकर पहले किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने एक नहीं कई बार दुष्कर्म किया।

Tags:    

Similar News