Gorakhpur News: पति और सास बहू पर डाल रहे देह व्यापार का दबाव, विरोध करने पर पीटकर घर से बाहर निकाला

Gorakhpur News: शादी के बाद उत्पीड़न का दायरा तो बढ़ा ही यह भी पता चला की युवक पहले से ही शादी शुदा है। उसन दूसरी शादी घर का काम काज और शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया था।

Update: 2024-07-17 02:57 GMT

Gorakhpur News (Pic: Social Media)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों को शर्मशार करने वाला वाकया सामने आया है। बांसगांव क्षेत्र के एक युवक और उसकी मां अपने बहू को देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहते हैं। बहू ने इसका विरोध किया तो पति और सास ने घर से निकाल दिया। अब बहू पुलिस थाने का चक्कर लगाकर न्याय की गुहार कर रही है।

शादी के बाद से हो रहा उत्पीड़न

बांसगांव के एक गांव की युवती के घर के पास ही दो साल पहले बारात आाई थी। जहां दिल्ली के एक लड़के से उसका संबंध हो गया। कुछ दिनों बाद दोनों से सात फेरे ले लिए। कुछ दिनों बाद युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी पति और सास को हुई तो दोनों गर्भपात का दबाव बनाने लगे। गर्भपात नहीं करने पर उत्पीड़न शुरू हो गया। तरह तरह की यातनाएं दी जाने लगीं। परेशान होकर युवती ने अपने पिता को फोन कर दिया। जिसके बाद वह अपने मायके रहने लगी। इसी दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन पर पति और सास से बात कर दोबारा दिल्ली अपने ससुराल पहुंची। जहां उसे नौकरों की तरह रखा जाने लगा।

पहले से शादी-शुदा है युवक

शादी के बाद उत्पीड़न का दायरा तो बढ़ा ही यह भी पता चला की युवक पहले से ही शादी शुदा है। वह गांव की लड़की को इस लिए लाया था ताकि शारीरिक संबंध के साथ ही घर का कामकाज भी करा सके। उत्पीड़न की इंतहा होने पर महिला वापस गोरखपुर लौट आई। उसने बांसगांव थाने में तहरीर दिया है। उसका आरोप है कि उसकी सास भी देर व्यापार में लिप्त है। ऐसे में वह उसे भी देव व्यापार के धंधे में डालना चाहती है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जिम्मेदारों ने बताया कि एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी। जिससे आरोपी पति और उसकी मां के खिलाफ लगे आरोप की जांच हो सके।

Tags:    

Similar News