योगी के गढ़ में आज विधानसभा चुनाव हो तो दिखेगी कांटे की टक्कर, भाजपा को 24 और गठबंधन को मिलेगीं 17 सीटें

Gorakhpur News: गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की कुल 41 सीटें हैं। जिसमें 2022 में भाजपा ने 30 और सहयोगी दलों ने 4 सीटें जीती थीं। सपा को 5 और उस समय उसकी सहयोगी सुभासपा को 1 सीट मिली थी। कांग्रेस 1 सीट जीती थी।

Update: 2024-06-07 05:00 GMT

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीएम योगी  (Pic: Social Media)

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव 2024 में विधानसभावार प्रदर्शन के आधार पर देखें तो भाजपा को 2022 के विधानसभा में मिली जीत के मुकाबले 11 सीटों का नुकसान हो रहा है। आज की तारीख में विधानसभा चुनाव हो तो गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों में से 24 भाजपा और सहयोगियों को मिल सकती हैं। वहीं गठबंधन को 17 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। हालांकि कई सीटों पर जीत हार का अंतर काफी कम है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की कुल 41 सीटें हैं। जिसमें 2022 में भाजपा ने 30 और सहयोगी दलों ने 4 सीटें जीती थीं। सपा को 5 और उस समय उसकी सहयोगी सुभासपा को 1 सीट मिली थी। कांग्रेस 1 सीट जीती थी। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 24 सीटों पर बढ़त मिली है, उसे सहयोगी दलों को मिलाकर 10 सीट का नुकसान है। सपा को 14 सीटों पर बढ़त मिली है, उसे 9 सीट पर बढ़त का फायदा है। कांग्रेस को 3 सीट पर बढ़त मिली है, उसे 2 सीटों पर बढ़त का फायदा है।

गोरखपुर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर 2022 में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 7 विधानसभा सीटों पर बढ़त है। तो वहीं चिल्लूपार और बांसगांव विधानसभा सीटों पर गठबंधन को बढ़त है। ऐसे में गोरखपुर में गठबंधन को दो सीटों पर बढ़त दिख रही है। कुशीनगर में कुल सात विधानसभा सीटें हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में 6 भाजपा के खाते में आई थी तो एक सहयोगी सुभासपा के झोली में गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 के आकड़े को देखें तो यहां भाजपा छह और गठबंधन को एक विधानसभा सीट पर बढ़त है। ऐसे में कुशीनगर जिले में गठबंधन को एक सीट का फायदा होता दिख रहा है। देवरिया जिले में विधानसभा की 7 सीटों पर 2022 के चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। लोकसभा में 3 विधानसभा सीटों पर भाजपा और 4 विधानसभा सीटों पर गठबंधन को बढ़त है। ऐसे में देवरिया में गठबंधन को 4 विधानसभा सीटों पर लाभ दिख रहा है। महराजगंज जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 2022 के विस चुनाव में भाजपा को चार तो कांग्रेस को फरेंदा विधानसभा में जीत मिली थी। इस लिहाज से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान नहीं है। हालांकि सभी सीटों पर जीत-हार का अंतर काफी कम हो गया है।

संतकबीर नगर में गठबंधन सर्वाधिक फायदे में

बस्ती में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक, सुभासपा ने एक और सपा ने तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा एक और गठबंधन को 4 विधानसभा सीटों पर बढ़त है। ऐसे में वर्तमान गठबंधन के हिसाब से देखें तो एक सीट का फायदा दिख रहा है। सिद् में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो और अपना दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। दो सीटों पर सपा को जीत मिली थी। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को तीन और गठबंधन को दो सीटों पर बढ़त है। ऐसे में दोनों दल पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने में कामयाब हैं। संतकबीर नगर में 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी तीनों सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों का कब्जा था। इस बार के लोकसभा चुनाव में सभी तीन सीटों पर गठबंधन को बढ़त है। ऐसे में गठबंधन यहां तीन सीटों के फायदे में दिख रहा है।

Tags:    

Similar News