Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर फाड़े कपड़े, पीटा

Gorakhpur News: पीड़िता के पिता के मुताबिक गांव के ही आकाश और विकास घर में घुसकर बेटी के साथ अश्लील हरकत करने करने लगे। विरोध करने पर बेटी के कपड़े तक फाड़ डाले एवं मारपीट कर घायल कर दिया।

Update: 2024-06-07 01:55 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे दावों के उलट हकीकत दूसरी ही नजर आती है। चिलुआताल क्षेत्र में घर में अकेली युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने छेड़खानी का बिरोध किया तो दबंग ने उसे पीटा। कपड़े फाड़ दिये। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

चिलुआताल क्षेत्र के नकहा नंबर-2 भगवानपुर चौहान टोला में मनबढ़ों द्वारा घर में घुसकर अकेली युवती से छेड़खानी को लेकर पुलिस को दिए तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम 4 से 5 बजे के आस पास उनकी बेटी घर पर अकेली थी। गांव के ही आकाश और विकास घर में घुसकर बेटी के साथ अश्लील हरकत करने करने लगे। विरोध करने पर बेटी के कपड़े तक फाड़ डाले एवं मारपीट कर घायल कर दिया। बेटी किसी तरह शोर करते हुए बाहर जाकर जान बचाई और विरोध किया। इसके बाद आकाश, विकास, उर्मिला, सुमन, अनीता, मोहिनी सहित अन्य कई लोग जुटकर मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए। इसकी सूचना उसने 112 नम्बर पर दी और थाने पहुंच कर तहरीर दी। पिता ने घायल बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

दूसरी घटना में गोरखपुर की कैम्पियरगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोपित युवक विष्णु मौर्य निवासी बान टोला जलार को कैम्पियरगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव की महिला को शादी का झांसा देकर पांच साल से आरोपित युवक शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली थी कि शादी करने की बात करने पर युवक धमकी देने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

Tags:    

Similar News