UP: अब भक्तों को बीजेपी कराएगी भव्य श्रीराम मंदिर के दर्शन, प्रत्येक लोकसभा से अयोध्या जाएंगे 2500 रामभक्त

Ayodhya Ram Mandir: क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि, 'हर मंडल से 100 रामभक्तों को अयोध्या ले जाने की तैयारी की जा रही है'।

Update: 2024-01-21 14:20 GMT

भाजपा के वर्चुअल बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय (Social Media)

Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में और सक्रिय होने जा रही है। पार्टी ने 25 जनवरी से 25 मार्च तक लोगों को अयोध्या मंदिर (Ayodhya Temple) का दर्शन कराने का निर्णय लिया है। हर लोकसभा क्षेत्र से 2500 लोगों को दर्शन कराने के लिए ले जाया जाएगा।

रविवार (21 जनवरी) को गोरखपुर क्षेत्र के सांसद, विधायकगण, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, विभिन्न अभियानों के संयोजकों की वर्चुअल बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

'हर मंडल से 100 रामभक्तों को अयोध्या ले जाने की तैयारी'

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि, 'हर मंडल से 100 रामभक्तों को अयोध्या ले जाने की तैयारी की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सर्वप्रथम विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बताया कि, अयोध्या में भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्यता की ओर है। इस कार्यक्रम के संपन्न हो जाने के बाद पार्टी नेतृत्व ने 25 जनवरी से भक्तों को श्रीराम मंदिर का दर्शन कराने का निर्णय किया है। श्रीराम मंदिर दर्शन का कार्यक्रम 25 मार्च तक यानी दो महीने तक चलेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए हर लोकसभा क्षेत्र से ढाई हजार भक्तों की संख्या तय की गई है।'

प्रत्येक विधानसभा से जाएंगे 500 रामभक्त

इस प्रकार, हर विधानसभा क्षेत्र से 500 की संख्या और मंडल स्तर से 100 भक्तों को अयोध्या ले जाना है। उन्होंने श्रीराम मंदिर दर्शन कार्यक्रम में हर गांव का प्रतिनिधित्व कराते हुए यहां से दो भक्तों को अयोध्या ले जाने पर जोर दिया। वर्चुवल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री/एमएलसी व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने वर्तमान में चल रहे अभियानों नमो ऐप, विकसित भारत संकल्प यात्रा, दीवाल लेखन को और गति देने पर जोर दिया। कहा कि, सभी अभियानों की समीक्षा राष्ट्रीय स्तर से हो रही है। इसलिए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी से करना चाहिए। वर्चुअल बैठक का संचालन व संयोजन आईटी सेल के संयोजक अनादि प्रिय पाठक ने किया।

Tags:    

Similar News