Gorakhpur: गोरखपुर महोत्सव में बोले पर्यटन मंत्री- संस्कृति, कला और साहित्य का संरक्षण कर रही है डबल इंजन की सरकार

Gorakhpur News: पर्यटन मंत्री नें कहा कि महोत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। कोई भी महोत्सव उस क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक उपलब्धि को समझने का अवसर प्रदान करता है।

Update: 2024-01-11 16:04 GMT

Gorakhpur News (Pic:Newstrack)

Gorakhpur News: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बनने के कारण ही वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश आज देश के ग्रोथ इंजन के रूप में कार्य कर रहा है। यह देश के अग्रणी व समृद्ध राज्यों की श्रेणी में खड़ा होकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ये बातें गुरुवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महोत्सव को लेकर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोरक्षनाथ की पावन धरती पर गोरखपुर महोत्सव का आयोजन जिले की संस्कृति, कला और साहित्य के संरक्षण व संवर्द्धन के उद्देश्य से सराहनीय है।

अपराध से मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश

उन्होनें कहा कि महोत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। कोई भी महोत्सव उस क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक उपलब्धि को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस महोत्सव से न केवल पूर्वांचल की संस्कृति बल्कि प्रदेश के कई जिलों की हस्तशिल्प कलाओं, संगीत आदि को समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्रांतिकारी आंदोलन एवं गीता प्रेस की धरती है। इस धरती ने भारतीय संस्कृति का पूरे विश्व में प्रसार किया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा प्रदेश अराजकता व अपराध से मुक्त हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व की चर्चा विश्व स्तर पर की जाती है।

तीन दिनों तक धमाल मचाएंगे कलाकार

सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। तीन दिनों तक देश के नामी कलाकार धमाल मचाएंगे। महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सभी का स्वागत करते हुए गोरखपुर महोत्सव के बारे में जानकारी दी।

महोत्सव में मुख्य मंच पर विभिन्न कार्यक्रम 13 जनवरी तक होंगे। यहां लगाए गए स्टाल, प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, ट्रेड शो आदि 17 जनवरी तक लोगों के लिए संचालित होंगे। उद्घाटन अवसर पर विधायक डा. विमलेश पासवान, पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल, जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News