निकाह के लिए दुल्हन तकती रह गई राह,एक घंटे पहले ही फरार हुआ दूल्हा

यहां पर एक दुल्हन अपने हाथों पर रची महंदी को देखकर अपने सपनों के राजा के आने का इंतजार करती रह गई। दूल्हा निकाह से ठीक एक घंटा पहले लापता हो गया। दूल्हा कहां गया, इसका कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन इतना बताया जाता है कि वह पुणे में रहने वाली अपनी प

Update: 2018-01-27 14:19 GMT
ये पूरा वाकया खेड़ली थाने का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 26 साल की महिला को उसका पति तलाक देना चाहता था। लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं थी।

सहारनपुर: यहां पर एक दुल्हन अपने हाथों पर रची महंदी को देखकर अपने सपनों के राजा के आने का इंतजार करती रह गई। दूल्हा निकाह से ठीक एक घंटा पहले लापता हो गया। दूल्हा कहां गया, इसका कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन इतना बताया जाता है कि वह पुणे में रहने वाली अपनी पहली पत्नी के सहारनपुर आ जाने के कारण घर से लापता हो गया।

थाना मंडी क्षेत्र के पक्का बाग में हौजरी कारोबारी माजिद शम्सी का आवास है, जो हिरन मारान में कपड़े का बड़ा कारोबार करते हैं। उनका पुत्र अशरफ पुणे इंजीनियर है और पुणे में रहता है। परिजनों द्वारा अशरफ का निकाह यहां रहने वाली एक युवती से तय किया गया था, जिस कारण कई दिनों से अशरफ सहारनपुर आया हआ था। शनिवार की सुबह अशरफ की बारात जानी थी, लेकिन बारात जाने से ठीक एक घंटा पहले ही अरशफ गायब हो गया। जब परिजनों ने पड़ताल की तो बताया गया कि अशरफ कुछ लोगों को यह कहकर घर से निकला था कि वह नमाज अदा करने के लिए जा रहा है तो कुछ लोगों को यह कहकर निकला कि वह रेलवे स्टेशन पर अपने मित्रों को लेने जा रहा है, जो बाहर से आए हैं।

सुबह का घर से निकला अशरफ देर शाम तक भी अपने घर नहीं लौट सका है, जिससे परिजन बेहद परेशान नजर आ रहे हैं, उधर उसकी दुल्हन भी हाथों पर महंदी रचाए अपने पिया का इंतजार करती रह गई।

परिजनों के मुताबिक अशरफ घर से नमाज पढ़ने जाने को कह कर निकला था मगर फिर घर नहीं लौटा। जब उसकी खोजबीन शुरू की गई तो परिजनों को उसके दिल्ली रोड पर देखे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजनों ने सभी जगह खाक छानी, मगर उसका कुछ पता नहीं लग सका, तो घबराए परिजन थाना मंडी पहुंचे और पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के साथ साथ दूल्हे की भी तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News