Hapur News: संदिग्ध का पुलिस ने हटाया बुर्का तो हुई हैरान, जानिए क्या था मामला

Hapur News: युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिये आरोपी ने बुर्के का सहारा लिया। आरोपी गुपचुप तरीके से बुर्का पहनकर कोर्ट में समर्पण के लिए पहुंचा था।

Update: 2023-04-20 20:30 GMT

Hapur News: जनपद के न्यायालय में गुरूवार को एक अजीबोग़रीब मामला देखने को मिला। जहां रेप के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी बुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की चौकसी से आरोपी पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर कोतवाली भेज दिया है।

ये था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। जिसमें युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिये आरोपी ने बुर्के का सहारा लिया। आरोपी गुपचुप तरीके से बुर्का पहनकर कोर्ट में समर्पण के लिए पहुंचा था। उसकी चालढाल पर शक होने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

हाथ पैरों से दिख रहा था पुरुष

जब युवक बुर्का पहनकर कचहरी में पहुंचा तो उसके हाव भाव देखकर पुलिस को उस पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने उसके हाथ पैरों पर भी निगाह डाली तो वह पुरुष जैसे नजर आए। आरोपी ने बुर्का भी ढीलाढाला पहना हुआ था। शक होने पर उसे कचहरी गेट पर ही रोक लिया गया। पुलिस ने उसे बुर्का उठाने के लिये कहा तो वह आनाकानी करने लगा,जब सख्ती से पुलिस आरोपी से कहा तो आरोपी ने अपना बुर्का उठा दिया। जिसके बाद आरोपी की तलाशी भी ली गई।

थाने में आरोपी से की गई पूछताछ

पुलिस ने जब आरोपी से थाने में लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम आफताब निवासी मोती कालोनी बताया। आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने 25 फरवरी को रेप का उसपर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिये बुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। लेकिन शक होने पर कचहरी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Tags:    

Similar News