Hapur News: बीजेपी विधायक के कारनामे, लगा दिया अपने नाम का बोर्ड, मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास

Hapur News: कुछ दिन पूर्व ही 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया था। उनका फिर से विधायक धर्मेश तोमर से शिलान्यास करा दिया गया। मीडिया में मामला उजागर होने पर पर अधिकारी अपने कारनामे को छुपाने में लगे रहे।

Report :  Avnish Pal
Update:2023-10-28 18:25 IST

Hapur News (Pic:Newstrack)

Hapur News: जनपद के जनप्रतिनिधियों को खुश करने के चक्कर मे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सारी हदें ही पार कर दी। अभी कुछ दिन पूर्व ही 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया था। उनका फिर से विधायक धर्मेश तोमर से शिलान्यास करा दिया गया। मीडिया में मामला उजागर होने पर पर अधिकारी अपने कारनामे को छुपाने में लगे रहे। मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास का पत्थर तक न लगाकर एक लोहे का नया बोर्ड बनवाकर लगवा दिया।

इतने करोड़ का सीएम ने किया था शिलान्यास

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अनुसूचित जाति का सम्मेलन 17 अक्टूबर को आनन्द विहार में हुआ था। जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को लगभग 135 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास किया था। इसमे लोकापर्ण और शिलान्यास दोनो प्रकार के कार्य शामिल थे। जिसको लेकर सभी कार्यो के पत्थर बनवाकर मंच के कोने में लगवाए गए थे। जिनका बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नया कारनामा कर दिया है। दो विकास कार्यो का दो बार शिलान्यास किया गया है।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इन दोनों कामो का हुआ था शिलान्यास

एमबी मार्ग से गिरधरपुर तुमरैल नान मार्ग पर मोदी मिल नाले पर लघु सेतु पहुँच मार्ग का निर्माण राशि 1,270 करोड़ और बड़ोदा -हिन्दवान मार्ग पर लघु सेतु के पुनः निर्माण का कार्य 2,030 करोड़ रूपए का शिलान्यास किया सीएम ने किया था। ऐसा नही है कि जो पत्थर बनवाए गए थे उसका लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सरकारी मद से कोई चार्ज न लिया हो।इसके बावजूद फिर से नया बोर्ड बनवाकर शिलान्यास करा दिया गया। इन दोनों पुलों के निर्माण से लगभग 18 गांव के 22000 से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।


जनपद के जिम्म्मेदारो ने जांच के दिये आदेश

डीएम प्रेरणा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि,मुझे प्रकरण की जानकारी प्राप्त हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से जवाब लिया जा रहा है। जो भी इसमे दोषी होगा कार्यवाही की जाएगी।

शिलान्यास नही शुभारंभ किया गया

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पिलखुवा विधायक द्वारा कोई शिलान्यास नही कराया गया है। मात्र कार्य का शुभारंभ कराया गया था। वहीं धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री के शिलान्यास करने की जानकारी नही है। उन्होंने शिलान्यास किया था तो यह बहुत अच्छा है।

Tags:    

Similar News