Hapur News: गंग नहर में तैरता मिला तेंदुए का शव, मौत के कारण की छानबीन में जुटा वन विभाग

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के मध्य गंग नहर में पानी में तैरता हुआ एक तेंदुआ का शव देखा गया। वन विभाग ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Report :  Avnish Pal
Update:2023-10-30 16:38 IST

हापुड़ में गंग नहर में मिला तेंदुए का शव (सोशल मीडिया)

Hapur News: जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के मध्य गंग नहर में पानी में तैरता हुआ एक तेंदुआ का शव देखा गया। इससे वन विभाग और ग्रामीणों में खलबली मच गई। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को पानी से बाहर निकाला। तेंदुए के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए है। मौत का कारण पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नहर में मिला तेंदुआ का शव

गांव शाहपुर के मध्य गंग नहर पुल के नजदीक तेदुएं का शव मिला था। पुल से जा रहे राहगीरों ने तेंदुए के शव को तैरता देखा। देखते ही देखते पुल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इस सबंध में सूचना दी। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से नहर से तेदुएं का शव निकाला। जिसके बाद ग्रामीण मोबाइल से तेदुएं की वीडियो व फोटो खींचने लगे। वन विभाग की टीम ने सभी को हटाकर तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तेंदुए के शव का निरीक्षण किया

इसके बाद फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल सहित टीम मौके पर पहुँची और तेंदुआ के शव का निरीक्षण किया। वन अधिकारियों के अनुसार मृत तेंदुआ कहां से आया है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अन्य जनपद से भी तेंदुए को मारकर फेंकने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। उसके सभी अंग भी सुरक्षित हैं। मरने का कारण जानने के लिए भारतीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन का पालन करते हुए तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News