Hapur News: ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलर ने ध्वस्त की यातायात व्यवस्था, सड़क जाम से लोग परेशान

Hapur News: एक आसान कार्य होने के कारण मजदूर वर्ग से जुड़े काफी लोग इस पेशे में आ गए हैं और अपनी आजीविका कमाने के लिए सड़कों पर ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलर दौड़ रहे हैं।

Report :  Avnish Pal
Update:2024-09-24 14:51 IST

ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलर ने ध्वस्त की यातायात व्यवस्था   (फोटो: सोशल मीडिया )

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलर के बेतरतीब संचालन से यातायात व्यवस्थाएं ध्वस्त होती जा रही हैं। शहर की सड़कों पर अगर गौर करें तो इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। बिना तय रूट पर दौड़ने के कारण ये ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर शहर में जाम का कारण बन रहे हैं।इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर की सड़कों पर दिखते है थ्री व्हीलर और ई रिक्शा

सड़कों पर ई-रिक्शाओं और थ्री व्हीलर का संचालन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। एक आसान कार्य होने के कारण मजदूर वर्ग से जुड़े काफी लोग इस पेशे में आ गए हैं और अपनी आजीविका कमाने के लिए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे सड़कों पर जहाँ मन चाहा वहाँ ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर को सड़क पर खड़ा कर सवारिया भरते नजर आते है। इनकी हापुड़ शहर में संख्या सबसे अधिक है। जिसके कारण शहर में आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

तय रुटो से अलग चलते है यह वाहन

शहर में जाम की व्यवस्था में सुधार हो सके इसके लिए लोगों की मांग पर पुलिस ने ई-रिक्शों और थ्री व्हीलर के रूट निर्धारित किए थे। लेकिन कुछ दिन व्यवस्थित तरीके से चलने के बाद अब थ्री व्हीलर और ई-रिक्शे मनमाने रूप से सड़कों पर दौड़ रहें है। जिसके कारण चौराहों पर जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्या बोले पुलिस के अधिकारी?

एएसपी विनीत भटनागर का कहना है कि शहर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात प्रभारी को निर्देश दिए गए है यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नए सिरे से योजना तैयार की जा रही है। सड़क को खाली रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि मनमाने ढंग से सड़क पर कोई गाड़ी खड़ी करेगा, ठेला आदि लगाएगा तो कार्रवाई होगी।यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News