Hapur: पुलिस और बदमाशों के बीच चली तड़ातड़ गोली, एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Hapur: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से भागने की कोशिश कर रहे घायल बदमाश के दूसरे साथियों को भी पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

Report :  Avnish Pal
Update:2024-10-13 12:42 IST

पुलिस और बदमाशों के बीच चली तड़ातड़ गोली, एक बदमाश घायल (न्यूजट्रैक)  

Hapur News: जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से भागने की कोशिश कर रहे घायल बदमाश के दूसरे साथियों को भी पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गढ़मुक्तेश्वर में तीन चोरी और बुलंदशहर सें एक बंदूक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि वारदात की साजिश रचने में कुल तीन बदमाश शामिल थे। जिनके कब्जे से चोरी की बंदूके, तमचा कारतूस, सहित नकदी को बरामद किया हैं। घायल बदमाश पर पहले से कई केस दर्ज हैं।

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़

पुलिस नें जानकारी देते हुए बताया कि देर मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना कारित करने वाले तीन बदमाश घूम रहे हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच कुछ संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बदमाशों पर जैसे ही टॉर्च से रोशनी मारी। बदमाशों द्वारा रौशनी पड़ने पर खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया आरोपी को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहाँ उसका उपचार किया जा रहा हैं। इसके अलावा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दों अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया।

क्या बोले गढ़ सर्किल सीओ

इस सबंध में सीओ वरुण मिश्रा का कहना हैं कि, घायल बदमाश सहित तीन बदमाशों नें थाना गढ़मुक्तेश्वर और बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र में चोरी की घटना करना स्वीकार किया हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशो ने अपना नाम शहजाद (घायल) आसिम, परवेज बताया हैं। तीनों बदमाशों के कब्जे सें पुलिस ने बंदूक, एक देशी बंदूक, तमचा कारतूस, 22 हजार दो सौ रूपये की नकदी, आभूषण बरामद किये हैं। गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध जनपद हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर में संगीन धाराओं में करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Tags:    

Similar News