Hapur News: जलती भट्टी में गिरकर मजदूर मौत, दर्दनाक हादसे से पुलिस विभाग में हड़कप

Hapur News: धौलाना मार्ग पर स्थित खेड़ा गांव में लोहा बनाने की सालासर फैक्ट्री में रविवार को एक मजदूर की भट्टी में अचानक गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-01-07 12:09 GMT

Hapur News (Pic:Newstrack)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के धौलाना मार्ग पर स्थित खेड़ा गांव में लोहा बनाने की सालासर फैक्ट्री में रविवार को एक मजदूर की भट्टी में अचानक गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

इस तरह हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सारण जिला गांव मुबारकपुर का संजीत कुमार मांझी सालासर फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था और वह रविवार की सुबह फैक्ट्री में सफाई का कार्य कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से भट्टी में गिर गया और उसकी जलकर मौत हो गई। इस हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी।

मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था मृतक

बताया गया कि संजीत मांझी करीब सात माह पहले यहां फैक्ट्री में काम पर आया था। फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करता था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और साथी मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि संजीव मांझी के चार लड़के और दो लड़की है। बड़े लड़का प्रिंस पांच साल है जबकि सबसे छोटी लड़की छह माह की संतोषी है। इस हादसे से बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए चला गया।

पुलिस के जिम्मेदार ने क्या कहा

पिलखुवा सीओ जीतेन्द्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच जारी है, इस बाबत अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News