Hapur News: मासूम के साथ विवाहिता नें गंगा में लगायी छलांग, की आत्महत्या की कोशिश

Hapur News: पुलिस नें बताया कि तीर्थ नगरी में गृहक्लेश के चलते एक विवाहिता अपने मासूम के साथ गंगा पुल पर पहुंची थी। जिसके बाद मासूम के साथ उसने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-01 16:57 GMT

Hapur News (Pic: Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी के ब्रजघाट में एक महिला मासूम बच्चे के साथ काफी देर तक गंगा पुल और आसपास में टहल रही थी। जिसके बाद पुल की रेलिंग पर लगे जाल के पीछे पहुंचकर विवाहिता नें मासूम के साथ गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान गंगा तट पर मौजूद लोगों नें शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद मल्लाहों व पुरोहितों ने महिला व मासूम को बचा लिया और समझा बुझाकर महिला को शांत कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ लेकर चौकी पहुंची और पूछताछ में जुट गईं है।

पुलिस नें दी घटना की जानकारी

पुलिस नें बताया कि तीर्थ नगरी में गृहक्लेश के चलते एक विवाहिता अपने मासूम के साथ गंगा पुल पर पहुंची थी। जिसके बाद मासूम के साथ उसने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। गंगा घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं द्वारा शोर मचाने पर मौके पर मौजूद गौतखोरो ने ततपरता दिखाते हुए गंगा में छलांग लगा दिया। गोताखोरों ने अथक प्रयास कर विवाहिता सहित मासूम को सकुशल बचा लिया। पुलिस नें महिला को चौकी लाकर गहनता सें पूछताछ की तो महिला नें खुद को मुरादाबाद का निवासी बताया था। महिला नें बताया कि वह गृहक्लेश के चलते आत्महत्या के इरादे सें ब्रजघाट तीर्थंनगरी में पहुंची थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुला कर उन्हें सौप दिया है।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

गढ़ सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला अपने मासूम बच्चे के साथ ब्रजघाट गंगा पुल पर आत्महत्या के इरादे सें पहुंची थी। वहीं उसे कूदते देख कर गोताखोर और नाविक तुरंत ही मोटर बोट लेकर गंगा में निकल गए। जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कुछ ही देर में महिला व मासूम बच्चे को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार कराया और उसके परिजनों को सूचना देकर चौकी पर बुलाया। प्राथमिक उपचार कराकर परिजनों से वार्ता कर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News