Hapur: विवाहिता को सुसराल पक्ष ने नहर पुल पर फेंका, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जनपद में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा और घायल कर दिया। आरोपी महिला को नहर पुल पर फेंककर फरार हो गए।

Report :  Avnish Pal
Update: 2023-12-14 11:22 GMT

हापुड़ में विवाहिता को सुसराल पक्ष ने नहर पुल पर फेंका (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा और घायल कर दिया। आरोपी वाहन में बैठाकर उसे थाना कपूरपुर के गांव सालेपुर लेकर पहुंचे और नहर पुल पर फेंककर मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर एसपी ने महिला थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर लगाया था यह आरोप

विवाहिता सुमैया ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका निकाह जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव बड्ढा सलाम उर्फ भूरे के साथ हुआ था। निकाह की कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। कुछ दिन पहले उसकी माता ने अपनी जमीन बेची थी। इसकी जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने पीड़िता पर पांच लाख रुपए अपनी माता से लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पीड़िता द्वारा रुपए ना लाने से मना करने पर आरोपियों ने उसको बेरहमी से पीटा।वही आरोपियों ने दोबारा पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी उसे वाहन में लेकर गांव सालेपुर पहुंचे। आरोपियों ने उसे चलते वाहन से सालेपुर नहर के पुल पर फेंक दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गईं थी।

SP के आदेश पर चार आरोपियों के मुकदमा दर्ज

पीड़िता न्याय के लिए एसपी से शिकायत करने के लिए पहुंची थी जिसके बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने महिला थाने में पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के अब्दुल सलाम उर्फ भूरे, हसमत, शरीफन और सायबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।वही महिला थाना प्रभारी को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आदेश दिया है।

Tags:    

Similar News