Hapur News: हापुड़ में मनाया गया “पुलिस झंडा दिवस“, एएसपी ने दी सलामी

Hapur News: जिले के समस्त थानों, चौकियों व पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था।

Report :  Avnish Pal
Update: 2023-11-23 10:45 GMT

हापुड़ में मनाया गया “पुलिस झंडा दिवस“ (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जिले के समस्त थानों, चौकियों व पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इसलिए उक्त तिथि को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है

अपर पुलिस अधीक्षक ने DGP का संदेश पढ़कर सुनाया

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वज फहराया और सलामी दी। कहा कि ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है और गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है। ध्वज के फहराने मात्र से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। गर्व की बात है कि यूपी पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। अंत में अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस ध्वज का प्रतीक स्टीकर प्रदान किया गया। एसपी ने पुलिस कार्यालय में पुलिस ध्वज का अभिवादन कर समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को डीजीपी यूपी का संदेश पढ़कर सुनाया व यूपी पुलिस के शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देकर पुनः कृतसंकल्पित किया।

क्यों बनाया जाता है झंडा दिवस

कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों के बीच हुए धर्म युद्ध में अर्जुन के रथ पर भी ध्वज पताका थी। ध्वज को धर्म की अधर्म पर विजय की प्रेरणा के तौर पर माना जाता है। ध्वज कर्तव्य का पाठ और मूल्यों के लिए संघर्ष, समर्पण सिखाता है। चूंकि पुलिस या सेना भी समाज में बुराई को दंडित कराने और अच्छाई जीवित रखने के लिए, बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए कार्य करती है इसीलिए पुलिस को उनके शौर्य के लिए सम्मानित करते हुए 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ‘पुलिस कलर’ (पुलिस ध्वज) प्रदान किया था। इसी दिन पीएसी को भी ध्वज प्रदान किया गया था।

Tags:    

Similar News