Hapur News: खाकी की आज होगी अग्नि परीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जाम की व्यवस्था बड़ी चुनौती

Hapur News:कार्तिक पूर्णिमा मेले में आज मुख्य स्नान होगा। यहाँ पर 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं की और से स्नान किए जाने की आशंका है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर खाकी की आज अग्नि परीक्षा होगी।

Report :  Avnish Pal
Update: 2023-11-27 10:31 GMT

हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (न्यूजट्रैक)

Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेले में आज मुख्य स्नान होगा। यहाँ पर 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं की और से स्नान किए जाने की आशंका है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर खाकी की आज अग्नि परीक्षा होगी। मगर मेले में पिछले आठ से दस दिनों से पुलिस निरंतर ड्यूटी दे रही है। जबकि उच्च अधिकारी भी मेले में निरंतर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त करने में लगे हुए है।

श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम न लगने देना भी चुनौती

पूर्णिमा मेले में आने वाले स्नान की तैयारियों को अब विराम दे दिया गया है। हालांकि गंगा में होने वाली बेरिकेडिंग की मरम्मत निरंतर की जा रही है। सुबह ब्रह्मकाल से स्नान शुरू हो जाएगा। ऐसे में विभिन्न जनपदों से आए पुलिसकर्मियों की आज सुरक्षा को लेकर अग्नि परीक्षा होगी। मेले में स्नान के लिए जाने वाले और मेले में स्नान कर वापस आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम नही लगने देना भी चुनौती से कम नही होगा।

सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर कोई भी लापरवाही नही होने दी जाएगी

वही एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिसकर्मियों को अलग-अलग पाइंटों पर तैनात किया है।मेले में एक एक जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए है। उनके साथ पुलिस अधिकारी को रखा गया है। मेले में वह बारीकी से नजर रख रहे है। सदर बाजार,मीना बाजार,में बिना वर्दी के महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई है। यहाँ पर वह पुलिसकर्मी मनचलों को सबक सिखाने का काम करेगी। वहीं आज मुख्य स्नान भी है। पुलिस की निरंतर ड्यूटी चल रही है। मेले में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर कोई भी लापरवाही नही होने दी जाएगी।

हाईवे पर लगने नही दिया जाएगा जाम

गढ़ गंगा कार्तिक मेले के लिए पुलिस ने हाईवे-9 पर भारी वाहनों के लिए दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्ट कर दिया। ब्रजघाट की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निकाला जा रहा है। वहीं यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि दोपहर को 12 बजे से रात 12 बजे तक यह योजना लागू रहेगी। पुलिस ने जनपद से बाहरी हिस्सों से आने वाले और जिले से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग प्लॉन जारी किया है। भारी वाहनों में ट्रक, बस और अन्य व्यवसायिक शामिल हैं।

Tags:    

Similar News