Hapur News: बेटा बना मां का हत्यारा, पुलिस ने पिस्टल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Hapur News: करीब दो माह पहले सपा नेता ने नाजरीन के नाम चितौली रोड पर करीब 20 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी। इस बात को लेकर इमरान काफी आक्रोशित था। जिसको लेकर उसने हत्या की थी।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-04-06 12:00 GMT

सौतेली मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद: Video- Newstrack

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस नें सात दिन पूर्व सौतेली मां की तीन गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस नें सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के आरोपी बेटे पर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था जिसे गिरफ्तार कर हत्या का ख़ुलासा किया है।

दिनदहाड़े घर में घुसकर मारी थी बेटे ने गोली

दरअसल, सात दिन पूर्व सपा नेता जहीर सलमानी किसी काम से बाहर गए थे। घर में उनकी पत्‍नी नाजरीन अकेली थीं। इस बीच हत्या आरोपी बेटे नें अपनी सौतेली माँ की पिस्टल से तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृतक नाजरीन को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान नाजरीन को मृत घोषित कर दिया था।

प्रॉपर्टी बनी हत्या का कारण

सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जहीर सलमानी नें कुछ दिन पूर्व दूसरी पत्नी नाजरीन के नाम करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी थी। सौतेली माता के नाम संपत्ति खरीदे जाने को लेकर आरोपी इमरान काफी आक्रोशित था। जिसको लेकर घर में विवाद भी हुआ था। जो की हत्या की वजह बन गईं।

सपा नेता ने किए थे दो निकाह

अध्यक्ष जहीर सलमानी ने पहला निकाह फातिमा से किया था। फातिमा से उसके दो पुत्र इमरान, रिजवान व दो पुत्री इमराना, शहाना हैं। करीब 17 साल पहले उसने दूसरा निकाह नाजरीन से किया था। नाजरीन से उसका पुत्र रिहान है। करीब दो माह पहले सपा नेता ने नाजरीन के नाम चितौली रोड पर करीब 20 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी। इस बात को लेकर इमरान काफी आक्रोशित था। जिसको लेकर उसने हत्या की थी।

पुलिस की जुबानी, हत्या की कहानी

एसपी अभिषेक वर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि, सात दिन पूर्व सपा नेता की दूसरी पत्नी की हत्या में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बेटे इमरान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नें हत्या आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया है। आरोपी इमरान नें सम्पति के बटवारे के विवाद को लेकर सौतेली माँ नाजरीन की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित था

Tags:    

Similar News