Hapur News: नगर पालिका परिसर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप

Hapur News: हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र की नगर पालिका परिषद परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद से पहुंची एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-05-31 11:27 GMT

Hapur News (Pic:Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र की नगर पालिका परिषद परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद से पहुंची एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। सूचना मिलने पर महिला पुलिस पहुंची जिसने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस ने गंभीर हालात को देखते हुए महिला को मेरठ के लिए रेफर कर मामले की जाँच में जुट गईं है।

यह था पूरा प्रकरण

दरअसल, मामला शुक्रवार का है। जहाँ पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद की रहने वाली एक महिला हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला घरेलू विवाद के कारण महिला थाने जा रही थी, लेकिन वह पालिका परिषद के परिसर में लगे वाटर कूलर पर रुकी और जहरीला पदार्थ निगल लिया, इसके बाद वह सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी। यह करता देख पास खडे लोगों ने शोर मचा दिया। आसपास खडे मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना पर महिला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि, महिला घरेलू क्लेश के चलते महिला थाने जा रही थी। तभी अचानक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसकी सूचना आसपास खडे लोगों ने महिला थाने को दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया था। जहाँ से मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। महिला से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags:    

Similar News