Hardoi News: छुट्टी के फर्जीवाड़े में महिला सिपाही निलंबित, हेराफेरी पर एसपी ने की कार्रवाई
Hardoi News: किसी कारणवश महिला कांस्टेबल ने 8 दिवस का अंकित कर लिया। अभिलेखों में हेराफेरी करने के फलस्वरूप एसपी ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।;
छुट्टी के फर्जीवाड़े में महिला सिपाही निलंबित
Hardoi News: हरदोई में छुट्टी की एप्लीकेशन में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एसपी ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया। अभियोजन कार्यालय में तैनात महिला सिपाही ने छुट्टी में फर्जीवाड़ा किया है। 22 नवंबर को महिला कांस्टेबल का 5 दिन का आकस्मिक अवकाश एसपी ने स्वीकृत किया। जिसमें किसी कारणवश महिला कांस्टेबल ने 8 दिवस का अंकित कर लिया। अभिलेखों में हेराफेरी करने के फलस्वरूप एसपी ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
अभियोजन कार्यालय में तैनात महिला सिपाही कल्पना सोम को एसपी राजेश द्विवेदी ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि कल्पना सोम ने घर जाने के लिए छुट्टी की एप्लीकेशन दी थी। एसपी ने 5 दिन की आकस्मिक छुट्टी स्वीकृत की थी। इस महिला सिपाही ने 5 दिन की जगह हेराफेरी करके एप्लिकेशन में 8 दिन कर लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही जांच करवाई गई। जांच में यह बात सही निकली। इस पर एसपी ने सिपाही कल्पना सोम को निलंबित कर दिया है। फर्जीवाड़े की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अभियोजन कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल कल्पना सोम को 5 दिन अवकाश की छुट्टी स्वीकृत हुई थी। लेकिन उनके द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए छुट्टी को 8 दिन कर लिया गया। जिसमें जांच कराकर सही पाए जाने पर महिला कांस्टेबल कल्पना सोम को निलंबित कर दिया गया है, और विभागीय जांच जारी है।