Hardoi News: पेड़ लगाने के साथ ही उनकी रक्षा का भी दायित्व निभाएं- नितिन अग्रवाल

Hardoi News: वृक्षारोपण को जन आंदोलन की तरह लेकर सभी लोग कम से कम अपने घर में एक पेड़ का रोपण अवश्य करें और पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ों की रक्षा का भी दायित्व निभाएं, ताकि उप्र को देश का सबसे हरा भरा प्रदेश बनाया जा सके।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-07-20 11:57 GMT

Hardoi News ( Pic- Newstrack )

Hardoi News: आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बावन गौशाला में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पौधा रोपण किया।इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण में लगे हुए सभी विभाग बधाई के पात्र हैं इसलिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन की तरह लेकर सभी लोग कम से कम अपने घर में एक पेड़ का रोपण अवश्य करें और पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ों की रक्षा का भी दायित्व निभाएं। ताकि उत्तरप्रदेश प्रदेश को देश का सबसे हरा भरा प्रदेश बनाया जा सके।

पेड़ धरा के प्रदूषण को कम करते हैं

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पेड़ धरा के प्रदूषण को कम करते हैं। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा कि जन भागीदारी से धरती को हरा भरा बनाया जा सकता है, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरती को हरा भरा बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का प्रण लें। पौधे उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहें। ऐसे पौधों पर जोर दें जो आने वाली पीढ़ी को भी लाभान्वित करें।

अध्यक्ष सहकारी बैंक अशोक सिंह ने कहा कि सभी लोग एक पेंड़ माँ के नाम पर लगाएं। एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से राजा नरपत सिंह शहीद स्मारक स्थल पर 5100 पेंड़ लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक लोग अपनी सहभागिता करें। उपनिदेश कृषि डॉ नन्द किशोर ने उपस्थित लोगों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डीएफओ शशिकांत अमरेश, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News