Hardoi News: शहर में संचालित डेयरी संचालकों को नगर पालिका ने थमाया नोटिस, आबादी क्षेत्र से बाहर डेयरी शिफ्ट का दिया अल्टीमेटम

Hardoi News: नगर पालिका की ओर से शहर में संचालित हो रहे दूध डेयरी को नोटिस जारी कर दिया गया है। नगर पालिका की ओर से शहर में संचालित हो रहे दूध डेरी को 15 दिन की मोहल्ला दी गई है जिसके बाद कार्रवाई की बात कही गई है।;

Report :  Pulkit Sharma
Update:2025-02-15 11:24 IST

Hardoi News Today Municipality Notice To Dairy Operators Operating in The City ( Pic- Social- Media)

Hardoi News: हरदोई में एक बार फिर दूध डेयरियों पर नगर पालिका ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।नगर पालिका की ओर से शहर में संचालित हो रहे दूध डेयरी को नोटिस जारी कर दिया गया है। नगर पालिका की ओर से शहर में संचालित हो रहे दूध डेरी को 15 दिन की मोहल्ला दी गई है जिसके बाद कार्रवाई की बात कही गई है।नगर को साफ सुथरा बनाएं रखने के लिए नगर पालिका की ओर से अभियान चलाकर शहर में संचालित हो रहे हैं डेयरी को शहर के बाहर किया गया था लेकिन इस अभियान में कुछ डेयरी संचालक वापस शहर में डेयरी संचालित करने लगे जिसके चलते शहर में अन्ना पशुओं की आवागमन से शहर वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।

शहर के रेलवे गंज नघेटा रोड में भी डेयरी संचालित हो रही हैं जबकि अधिकांश डेयरी संचालक शहर से दूर डेरी संचालित कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या नगर पालिका की ओर से जारी हुए नोटिस के बाद शहर में संचालित हो रहे डेरी को बाहर किया जाता है या फिर राजनीतिक पहुंच रखने वाले डेयरी संचालक नगर पालिका के नोटिस दरकिनार कर शहर में ही डेरी संचालित करते नजर आएंगे।

40 डेयरी संचालकों को जारी हुआ है नोटिस

हरदोई नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रही डेरियो को एक बार फिर शहरी क्षेत्र से बाहर करने की कवायद में नगर पालिका जुट गया है।नगर पालिका की ओर से 40 डेरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं और 15 दिन के अंदर डेयरी को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं साथ ही नगर पालिका की ओर से आबादी क्षेत्र में संचालित हो रही डेयरी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि यदि 15 दिन के अंदर डेयरी आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट नहीं की जाती है तो जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका की ओर से आबादी क्षेत्र में संचालित हो रहे डेरियो को चयनित कर यह कार्यवाही की गई है।

Tags:    

Similar News