Hardoi News : अमन के दोस्त ने पहले ही रच दी थी हत्या की साज़िश, मंत्री के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

Hardoi News : अमन का शव घर पहुंचा तो शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मृतक के घर पहुंची। जहां अमन के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के बात कही।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-07-02 14:48 GMT

Hardoi News : हरदोई जिले के पाली में हुए अमन हत्याकांड मामले में धीरे-धीरे करके अब परते खुलने लगी हैं। अमन मुख्य साजिश करता अपने दोस्त रिजवान की षडयंत्र का शिकार हो गया। आरोपी रिजवान और अमन के बीच अच्छी दोस्ती थी। अमन पढ़ने लिखने वाला लड़का था। जबकि रिजवान क्षेत्र में आवारा गर्दी करता रहता था। रिजवान ने साज़िशन अपनी ही बिरादरी की एक युवती की अमन से दोस्ती कराई। फिर धीरे-धीरे दोनों की मित्रता प्यार में बदली गई। इसके बाद युवती ने अमन से रुपए ऐंठना शुरू कर दिए। अमन द्वारा युवती पर भरोसा करके उसे कई बार में रुपए दिए थे।

अमन और युवती में बढ़ गई नजदीकियां

इस बीच मुस्लिम समुदाय से आने वाली युवती और हिंदू समुदाय से आने वाले अमन के बीच नजदीकियां बढ़ गई। ऐसे में रिजवान को अपनी साज़िश की पोल खोलने का डर सताने लगा। जिसके चलते रिजवान ने अपने भाई इश्तियाक रहमान, अबरार और जावेद तौफ़ीक़ के साथ मिलकर अमन के घर पर जाकर मारपीट और गोलीबारी की। इस घटना में अमन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार के लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी लगते ही आईजी रेंज लखनऊ पुलिस अधीक्षक हरदोई अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्राधिकार शाहाबाद घटनास्थल पर पहुँच कर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी। पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर ही दो आरोपी अबरार और रहमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हुई है।

अमन के परिजनों ने आरोपियों के घर की पैमाईश की मांग की

अमन की हत्या के बाद सोमवार को उसका शव घर पहुंचा। जहां उसके परिवार के सदस्य अमन के शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। घटना की जानकारी लगने के बाद शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक व प्रदेश में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मृतक अमन के घर पहुँची। जहां अमन के परिजनों को ढाँढस बँधाते हुए मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के बात कही। अमन के परिजनों द्वारा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी से आरोपियों के घर की पैदाइश करने की मांग की। जिसको लेकर रजनी तिवारी में मृतक अमन के परिवार को आश्वासन दिया।

विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने दिया मदद का आश्वासन

वहीं लोधी समाज के विधायक हरिप्रकाश वर्मा भी हरदोई पहुंचे। हरिप्रकाश वर्मा ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी व पुलिस के आश्वासन के बाद मृतक अमन के परिजनों ने शोक अंतिम संस्कार अमन का किया। आरोपी रिजवान ने अमन की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी।घटना के बाद से युवती भी अपने परिवार के साथ गाँव से चली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रिजवान अपने परिवार और साथियों के साथ इतना बड़ा खूनी खेल खेलेगा यह किसी ने सोचा नहीं था। लोगों ने बताया कि शनिवार को गांव में बाजार थी बाजार में रिजवान गया और सभी को खूब पान की पुड़िया बाटी और कहा कि देखो आज क्या कांड होता है। उसकी बात कोई उस समय समझ नहीं पाया लेकिन जब इस घटना की जानकारी क्षेत्र में लगी तो लोगों को रिजवान की बात याद याद आ गई। लोगों ने कहा कि रिजवान की बात से बाद में एहसास हुआ कि उसने यह साजिश पहले ही रच ली थी।

Tags:    

Similar News