Hardoi News: सीएम से मिली भाजपा विधायिका, नगर पालिका के परिसीमन की उठायी माँग, नगर पालिका अध्यक्ष पर लगायी गंभीर आरोप

Hardoi News: भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर संडीला विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की और नगर पालिका क्षेत्र संडीला के परिसीमन करने के लिए पत्र सौपा।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-07-26 12:07 GMT

Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई के मिश्रिख लोकसभा सीट से सांसद अशोक रावत द्वारा अधिकारियों पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद हरदोई जनपद की विधानसभा संडीला से भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने नगर पालिका अध्यक्ष संडीला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष संडीला पर हिंदुओं से भेदभाव का आरोप लगाया है साथ ही विकास कार्य को प्रभावित करने की भी बात कही है। संडीला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर संडीला विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की और नगर पालिका क्षेत्र संडीला के परिसीमन करने के लिए पत्र सौपा। अलका सिंह अर्कवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही परिसीमन के पत्र पर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

हिंदुओं के साथ नगर पालिका क्षेत्र में हो रहा भेदभाव

उत्तर प्रदेश में सभी दुकानदारों को दुकानों के बाहर नाम लिखने का मामला अभी गर्म ही था कि भाजपा विधायक ने संडीला में एक बार फिर माहौल को गर्म कर दिया है। भाजपा विधायक ने नगर पालिका अध्यक्ष संडीला रईस अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुओं के साथ क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है। हिंदुओं के वार्ड में सरकार द्वारा कराया जा रहा विकास कार्य नहीं होने दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौपकर अवगत कराया कि संडीला नगर पालिका में आने वाले हिंदू समाज और व्यापारियों का बेहद बुरा हाल है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा हर साल हिंदुओं से टैक्स के नाम पर अवैध रूप से मनमाना टैक्स वसूला जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौपते हुए अवगत कराया कि नगर पालिका में हिंदू तथा व्यापारी समाज धार्मिक भेदभाव पूर्ण जीवन जीने को मजबूर है। इसलिए नगर पालिका क्षेत्र संडीला का परिसीमन होना अति आवश्यक है।

इससे पहले भी संडीला के वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। कई बार सभासदों के साथ भी नगर पालिका अध्यक्ष का विवाद बोर्ड बैठक से निकलकर बाहर आया है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी पर क्षेत्र के लोगों ने भी विकास न करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहां है कि नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत के बाद भी हिंदुओं के वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहा है। भाजपा विधायक ने कहा कि उनका यह पांचवा कार्यकाल है। इस कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा हिंदू मंदिरों को जाने वाले मार्ग को अब तक नहीं बनवाया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं व हिंदुओं के वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कार्य करने से इनकार कर दिया जाता है। यह कहा जाता है कि तुम लोगों द्वारा भाजपा को वोट दिया गया था। विधायक ने कहा कि उनकी संडीला विधानसभा में सबको साथ लेकर चलने की उनकी सोच है और यही सोच मुख्यमंत्री की भी है। उनके द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और नगर पालिका क्षेत्र परिसीमन कराए जाने को लेकर आश्वस्त किया है। अलका सिंह ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की सोच निंदनीय हैं।

Tags:    

Similar News