BJP युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, हिंदू समाज के लोगों पर दिये बयान से नाराजगी

हरदोई में आज राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी के बयान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया|

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-07-02 12:46 GMT

हरदोई में बीजेपी युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में राजनीतिक माहौल गर्म है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का मनोबल काफी बड़ा है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमलावर है। लगातार संसद भवन में राहुल गांधी सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। संसद भवन में राहुल गांधी ने अपने भाषण में एक विवादित बयान दे दिया। इसके बाद हिंदुओं में राहुल गांधी के बयान को लेकर नाराजगी देखने को मिली। हरदोई में आज राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी के बयान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही पुलिस काफी सतर्क नजर आ रही थी।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने सड़क पर राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद राहुल गांधी शर्म करो के जोरदार नारे लगाए। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए शहर के जिन्दपीर चौराहे पर राहुल गांधी के पुतलें की चप्पलों से पिटाई करते हुए का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन को लेकर दमकल विभाग से लेकर शहर कोतवाली पुलिस रेलवे गंज चौकी पुलिस अलर्ट रही। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि संसद भवन में राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर गलत बयान दिया है। उसके विरोध में हरदोई जनपद के भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी कार्यालय के पास जिन्दपीर चौराहे पर उनका पुतला दहन किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि समस्त हिंदू समाज के लोग हैं सब हिंसा में लिप्त है लेकिन जहां हम लोग हिंदू समाज के लोग अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत पर चलने वाले लोग हैं। जहां चींटी भी मर जाने पर उसको पाप मानते हैं।हम हिंदू समाज के लोग कैसे लिप्त हो सकता है। हम लोगों ने इसीलिए उनका विरोध किया है और राहुल गांधी का पुतला दहन किया है। आकाश सिंह ने कहा कि हिंदुओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

Tags:    

Similar News