Hardoi: बाढ़ के चलते पुलिया धंसी, आवागमन हुआ बाधित, लगातार बढ़ रहा जल स्तर

Hardoi: शाहाबाद से आगमपुर में शनिवार शाम लगभग 8 बजे के करीब पुलिया पानी के बहाव से कट गया। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-07-14 09:00 GMT

हरदोई में बाढ़ के चलते पुलिया धंसी, आवागमन हुआ बाधित (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: हरदोई में बाढ़ से हालत दिन पर दिन बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने शाहाबाद के आगमपुर का निरीक्षण कर बाढ़ के प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के 12 घंटे बाद भी आगमपुर पाली मार्ग चपेट में आने से धस गई जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से अवरोध हो गया है। शाहाबाद में बीते तीन महीने से गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। लगातार बड़ रहे जलस्तर के चलते शाहाबाद के दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जनपद में बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पाली शाहाबाद मार्ग पर पुलिया के धस जाने के बाद बड़े वाहनों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरीकेट कर दी गई है।

बीती शाम टूटी है पुलिया

शाहाबाद से आगमपुर में शनिवार शाम लगभग 8 बजे के करीब पुलिया पानी के बहाव से कट गया। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। शाहबाद पाली मार्ग के परेगी से आगमपुर के बीच सड़क के ऊपर जल का बहाव रहेगा। कुछ मार्ग पर केवल दो पहिया वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है जबकि बड़े वाहनों को जाने से रोक दिया गया है। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के घरों के अंदर तक पानी भर गया है।

पाली कस्बे के बैरियर चौराहे और गर्रा नदी पुल के पास पुलिस द्वारा वाहनों को जाने से रोकने के लिए बैरिकेटिंग कर दी गई है जो भी बड़े वाहन उस पर जा रहे हैं उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है। उप निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। वाहनों को शाहाबाद मार्ग पर रोका जा रहा है। शनिवार को शाम लगभग 8ः00 बजे के करीब पानी के तेज बहाव के कारण आगमपुर के पास पुलिया कट गई उसके चलते आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

Tags:    

Similar News