Hardoi: विशेष समुदाय के युवक से प्यार करने की तालिबानी सजा, भाइयों ने बहन को जिंदा जलाया

Hardoi Honour Killing: विशेष समुदाय से युवक से प्रेम करने पर दो सगे भाइयों ने अपनी बहन को तालिबानी सजा देते हुए मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update: 2024-06-17 04:53 GMT

गिरफ्तार आरोपी। (Pic: Social Media)

Murder in Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां शक्कर के बोरे में युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच में हैरान करने वाला खुलासा किया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती के दो सगे भाइयों ने ही उसकी हत्या कर दी। आरोपी भाइयों ने बहन को दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करने पर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले अपनी बहन का गला दबाया जिससे वो बेहोश हो गई। युवती को जान से मारने और सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने उसपर पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने 16 दिन की तहकीकात के बाद हत्या का खुलासा किया है। 

विशेष समुदाय के युवक से था संबंध

पुलिस अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंवाया से गहदौ जाने वाले मार्ग के किनारे 30 मई को अघजली युवती का शव बरामद किया था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। शुरुआती जांच पड़ताल में मृतका युवती की पहचान संगीता सैनी उर्फ बिट्टी पुत्री प्यारेलाल उम्र 18 वर्ष निवासी कायस्थाना कस्बा व थाना काकोरी के रूप में हुई। युवती की उम्र महज 18 वर्ष थी। मामले की जांच के लिए स्वाट सर्विलांस और अतरौली पुलिस को लगाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह के मुताबिक संगीता का स्थानीय इलाके के निवासी रहीम से प्रेम संबंध था। ये बात युवती के परिवार को पता चल गई। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक से संबंध तोड़ने के लिए जोर बनाया। मगर संगीता ने किसी की नहीं सुनी। इसी बात को लेकर सुनीता के दो सगे भाई दुर्गेश सैनी और शंकर उर्फ रवि ने अपनी बहन की हत्या की साजिश रची। दोनों ने मिलकर 30 मई को संगीता की हत्या कर दी। 

आरोपियों ने कबूला जुर्म

हत्यारोपी भाइयों ने जुर्म कबूल किया है। दोनों ने बकायदा साजिश रचकर बहन की हत्या की है। 30 मई को मौसी के घर ले जाने के बहाने दोनों ने बहन को ओमनी कार में बैठाया। कुछ दूर जाने के बाद ही भाइयों ने पिछली सीट पर बैठी बहन को मारने के लिए गाड़ी रोक दी। दुर्गेश ने संगीत का गला दबाया इस दौरान शंकर ने संगीता को पकड़ रखा था। गला दबाने से युवती बेहोश हो गई। सबूत मिटाने के लिए दोनों भाइयों ने मिलकर संगीता को जला दिया। जलाने के लिए उन्होंने एक दिन पहले ही पेट्रोल खरीद कर रख लिया था। अधजले शव को उन्होंने ग्राम पंवाया से गहदौ जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सीसीटीवी फुटेज से हुई तलाश

इस पूरे मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुई। पुलिस ने करीब 125 से ज्यादा सीसीटीवी की 250 घंटे की फुटेज खंगाले जिसमें ओमनी कार प्रकाश में आई। पुलिस जांच में हत्यारोपियों का पता चला। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने मुखबिर की सूचना का सहारा लिया। पुलिस ने आरोपी भाई दुर्गेश सैनी और शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया था। 

Tags:    

Similar News