Hardoi News: अखिलेश यादव पर बरसे Deputy CM केशव मौर्य, बोले- 'दंगों की बात बोलना शोभा नहीं देता'

Hardoi News: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अपराधी गुंडे और शराब माफिया के सरदार हैं। कुछ भी कहने से पहले उनको अपने कार्यकाल को याद कर लेना चाहिए उसके बाद किसी पर आरोप लगाने चाहिए।

Report :  Pulkit Sharma
Update:2024-10-21 18:51 IST

अखिलेश यादव पर बरसे Deputy CM केशव मौर्य, बोले दंगों की बात बोलना शोभा नहीं देता: Photo- Newstrack

Hardoi News: हरदोई जनपद पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशान साधा और अखिलेश यादव को गुंडों, माफिया का सरदार बता दिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के स्वर्गीय पति व पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित किसान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले स्वर्गीय पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके बाद किसान प्रदर्शनी में लगे सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कार्यों को लेकर प्रगति जानी।

उपमुख्यमंत्री ने सपा पर जमकर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक-एक कर सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान प्रदर्शनी के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा दंगों को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कुछ भी कहने से पहले उनको अपने कार्यकाल को याद कर लेना चाहिए।

अखिलेश यादव अपराधी गुंडे और शराब माफिया के सरदार हैं- केशव मौर्य

हरदोई जनपद के शाहाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में पहुंचने के बाद कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान चुनाव का लाभ लेने के लिए हैं। बीजेपी ने बहराइच में दंगा कराया है पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अपराधी गुंडे और शराब माफिया के सरदार हैं। कुछ भी कहने से पहले उनको अपने कार्यकाल को याद कर लेना चाहिए उसके बाद किसी पर आरोप लगाने चाहिए।

उपमुख्यमंत्री यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को कोई भी अधिकार नहीं है कि वह दंगों से संबंधित कोई बात कहें क्योंकि उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश एक भी दिन दंगा मुक्त नहीं रहा। इसलिए अखिलेश यादव जब दंगों को लेकर बात करते हैं तो यह शोभा नहीं देता है

Tags:    

Similar News