Hardoi News: ग्राम पंचायतों को मिली करोड़ों की धनराशि, अब बहेगी विकास की गंगा

Hardoi News: हरदोई में एक बार फिर विकास की गंगा बहने को तैयार है। ग्राम पंचायत में करोड़ों की लागत से विकास कार्य रफ्तार पकड़ने को तैयार है। आठ माह बाद ग्राम पंचायत को विकास कार्य कराए जाने को लेकर टाइड फंड जारी हो गया है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2023-12-02 16:53 GMT

हरदोई में ग्राम पंचायत में करोड़ों की लागत से विकास कार्य होगा: Photo- Social Media

Hardoi News: हरदोई में एक बार फिर विकास की गंगा बहने को तैयार है। ग्राम पंचायत में करोड़ों की लागत से विकास कार्य रफ्तार पकड़ने को तैयार है। आठ माह बाद ग्राम पंचायत को विकास कार्य कराए जाने को लेकर टाइड फंड जारी हो गया है। गांव में प्राथमिकता वाले विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार प्रदेश को विकास की ओर ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश में होने वाले कार्यों की समीक्षा भी करते रहते हैं साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों की मांग को पूरा करते रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच मुक्त,पेयजल जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराया जायेगा।

विकास के लिए मिले 38 करोड़ मिले

वित्तीय वर्ष में 1293 ग्राम पंचायत को 38 करोड़ टाइट कट जारी हुआ है।इस फंड से प्राथमिकता वाले गाँवों में विकास कार्य कर जाएंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायत को निर्माण के लिए धनराशि दी जाती है। वित्तीय वर्ष में 15वें वित्त आयोग से टाइड फंड की मदद से 38 करोड़ 25 लाख 89592 रुपए जारी हुए हैं। यह फंड सीधे ग्राम पंचायत के खाते में स्थानांतरित किया गया है।

ग्राम पंचायत के वास्तविक आवंटन की मध्य में 38 करोड़ 69 लाख 350 और पुनर्गठन मध्य में 25 लाख 20 हज़ार 242 रुपए जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायत को गाँवों में खुले में शौच मुक्त बनाने, स्वच्छता से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे।

Tags:    

Similar News